जमीन से जुड़े नेता थे मोहन प्रसाद थपलियाल

संवाद सहयोगी गोपेश्वर चमोली जिले में भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन प्रसाद थपिलयाल की गिनती जमीनी न

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Oct 2020 05:55 PM (IST) Updated:Tue, 13 Oct 2020 05:13 AM (IST)
जमीन से जुड़े नेता थे मोहन प्रसाद थपलियाल
जमीन से जुड़े नेता थे मोहन प्रसाद थपलियाल

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: चमोली जिले में भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन प्रसाद थपिलयाल की गिनती जमीनी नेताओं में होती थी। कांग्रेस की सियासत व ग्राम प्रधान से राजनीति की शुरूआत करने वाले स्व. थपलियाल भाजपा, आरएसएस सहित सरकार में दखल रखते थे।

विकासखंड जोशीमठ के तपोवन के निवासी स्व. मोहन प्रसाद थपलियाल ने वर्ष 1988 में तपोवन के ग्राम प्रधान से अपनी राजनीतिक जीवन की शुरूआत की थी। वे 1996 तक प्रधान रहे। 1996 में उन्होंने जिला पंचायत चमोली के सदस्य बनकर अपने राजनीतिक सफर को आगे बढ़ाया। तब वे कांग्रेस विचारधारा से प्रभावित थे। हालांकि तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह रावत की पहल पर उन्होंने तत्कालीन सांसद भुवन चंद्र खंडूरी से सदस्यता ग्रहण की और भाजपा कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय भूमिका में रहे। 2015 में उन्हें भाजपा के जिलाध्यक्ष की कमान दी गई। उनके नेतृत्व में चमोली जिले में भाजपा को तीनों विधानसभाओं में सफलता हासिल हुई थी। यही कारण था कि 2017 में उन्हें दोबारा भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई। 2018 में थराली के विधायक मगन लाल शाह के निधन पर खाली हुई सीट पर उप चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी की जीत के बाद स्व. थपलियाल का कद भाजपा के अंदर और भी बढ़ा। उन्हें ईनाम के रूप में 1918 में राज्य में पहली बार दायित्व के बंटवारे में श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष की कमान भी मिली। हाल ही में स्व. थपलियाल को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया था।

chat bot
आपका साथी