रंगों से सजी हैं दुकानें होलियारों ने खेली होली

गोपेश्वर जिला मुख्यालय गोपेश्वर के अलावा जोशीमठ घाट नंदप्रयाग पीपलकोटी पांडुकेश्वर आदि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Mar 2019 07:25 PM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2019 07:25 PM (IST)
रंगों से सजी हैं दुकानें  होलियारों ने खेली होली
रंगों से सजी हैं दुकानें होलियारों ने खेली होली

गोपेश्वर : जिला मुख्यालय गोपेश्वर के अलावा जोशीमठ, घाट, नंदप्रयाग, पीपलकोटी, पांडुकेश्वर आदि स्थानों पर होलियारों की टोलियों ने घर-घर जाकर लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान ढोल दमाऊं की थाप पर होली के पारंपरिक गीत भी गाए गए। वहीं एक-दूसरे पर गुलाल लगाकर होली की शुरुआत की गई। नगर में होली के त्योहार को देखते हुए दुकानें भी सज चुकी हैं। दुकानों में गुलाल, अबीर के अलावा पिचकारी की जमकर खरीददारी की जा रही है। इस अवसर पर जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया एवं पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि रंगों का यह त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द का संदेश देता है। होली पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है। उन्होंने होली पर्व पर रासायनिक रंगों के स्थान पर हर्बल रंगों का प्रयोग करने तथा पानी की बचत के लिए पानी वाले रंगों के स्थान पर गुलाल व अबीर जैसे सूखे रंगों का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस पर्व पर ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो। (संस)

chat bot
आपका साथी