नशीले पदार्थो का बढ़ता प्रयोग चिंताजनक

थराली : थराली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तहसील विधिक सेवा समिति की ओर से विधिक जागरुकता एवं स

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jun 2018 06:02 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jun 2018 06:02 PM (IST)
नशीले पदार्थो का बढ़ता  प्रयोग चिंताजनक
नशीले पदार्थो का बढ़ता प्रयोग चिंताजनक

थराली : थराली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तहसील विधिक सेवा समिति की ओर से विधिक जागरुकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मादक पदार्थो के सेवन में कमी व उसकी रोकथाम विषय पर बोलते हुए सिविल जज जूनियर डिवीजन अशोक कुमार ने कहा कि शिविर के माध्यम से समाज में नशीले पदार्थो के सेवन करने तथा उसकी तस्करी रोके जाने के लिए कानून बना है। इसलिए जागरूक लोगों को पुलिस का सहयोग करते हुए नशीले पदार्थो की रोकथाम को आवश्यक कदम उठाने चाहिए। इस मौके पर उन्होंने नशीले पदार्थो के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को नशीले पदार्थो से अपने पाल्यों को दूर रखना चाहिए। इस मौके पर प्रभारी तहसीलदार ओमवीर सिंह ने कहा कि मादक द्रव्यों के सेवन से समाज में विकृतियां पनप रही हैं। इस अवसर पर ललित मिश्रा, बार संघ अध्यक्ष हिम्मत सिंह, देवराम वर्मा, चंद्रादेवी, जगमोहन सिंह ने विचार रखे। (संसू)

chat bot
आपका साथी