गंगोत्री दर्शनों को पहुंचे 663 श्रद्धालु

गंगोत्री धाम में शनिवार को 663 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Jul 2020 09:58 PM (IST) Updated:Sun, 19 Jul 2020 06:13 AM (IST)
गंगोत्री दर्शनों को पहुंचे 663 श्रद्धालु
गंगोत्री दर्शनों को पहुंचे 663 श्रद्धालु

जागरण टीम, गढ़वाल: बारिश और भूस्खलन के चलते हाइवे के बार-बार अवरुद्ध होने से श्रद्धालु परेशानी जरूर झेल रहे हैं, लेकिन उनकी आस्था में कोई कमी नहीं आई है। गंगोत्री धाम में शनिवार को 663 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। कोरोना काल के दौरान चारों धाम में एक दिन में दर्शन करने वालों की यह सर्वाधिक संख्या है। दर्शनार्थियों में 656 पुरुष और सात महिलाएं शामिल थीं। हालांकि, यमुनोत्री धाम नौ पुरुष व तीन महिलाओं समेत महज 12 श्रद्धालु ही पहुंचे।

शनिवार को चारों धाम में दर्शन करने वालों की संख्या 988 रही। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ धाम में 178 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। 12 जून से अब तक 5235 श्रद्धालु भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर चुके हैं। बताया कि केदारनाथ धाम में अब तक 2588 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। शनिवार को 125 पुरुष व दस महिलाओं समेत 135 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम में दर्शन किए।

उधर, चारों धाम के लिए 1265 श्रद्धालुओं को ई-पास जारी किए गए। इनमें 189 बदरीनाथ, 490 केदारनाथ, 546 गंगोत्री व 40 यमुनोत्री के लिए जारी हुए। मीडिया प्रभारी के अनुसार 18 जुलाई की शाम तक चारों धाम के लिए 16639 पास जारी किए जा चुके हैं।

chat bot
आपका साथी