बारिश से दो मकान टूटे, तीस पर दरारें

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर : भूस्खलन प्रभावित गणाई गांव में बारिश से दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि

By Edited By: Publish:Tue, 26 Jul 2016 05:30 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jul 2016 05:30 PM (IST)
बारिश से दो मकान  टूटे, तीस पर दरारें

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर : भूस्खलन प्रभावित गणाई गांव में बारिश से दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि तीस से अधिक मकान खतरे की जद में हैं। ग्रामीण बारिश के दौरान रतजगा कर रहे हैं। प्रभावित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन से तत्काल आवश्यक कदम उठाने की गुहार लगाई है।

विकासखंड जोशीमठ के गणाई गांव में 170 से अधिक परिवार निवास करते हैं। गांव के पास ही चार दशक से भूधंसाव हो रहा था। इस बारिश के दौरान भूस्खलन इतना बढ़ा कि गांव में सतीश कुमार व बसंती देवी का मकान भूस्खलन की चपेट में आकर पूरी तरह ध्वस्त हो गया। वहीं 30 से अधिक मकान भूस्खलन के मुहाने पर हैं। इनमे दरारें पड़ गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से प्रशासन से पत्र व्यवहार कर रहे हैं, लेकिन विस्थापन की कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। ग्रामीणों का कहना है कि संचार की भी व्यवस्था न होने से ग्रामीणों को किसी अनहोनी की सूचना देने तक के लिए पांच किमी पैदल चलकर सड़क तक पहुंचना पड़ता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन से मिलकर गांव में भूस्खलन की समस्या से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने तत्काल एडीएम जोशीमठ को मौके पर निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी को ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान गणार्इं बनवारी लाल, सरपंच दौलत ¨सह,जयदीप रावत, प्रदीप फरस्वाण , सुशील कांत सती, मनीश चंद्र आदि शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी