छात्राओं से छेड़छाड़ पर छह युवकों पर मुकदमा

संवाद सूत्र, नारायणबगड़: छात्राओं के साथ हुई छेड़खानी के मामले में ग्राम प्रधान की तहरीर पर राजस्व पु

By Edited By: Publish:Fri, 31 Jul 2015 07:48 PM (IST) Updated:Fri, 31 Jul 2015 07:48 PM (IST)
छात्राओं से छेड़छाड़ पर 
छह युवकों पर मुकदमा

संवाद सूत्र, नारायणबगड़: छात्राओं के साथ हुई छेड़खानी के मामले में ग्राम प्रधान की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने छह युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। राजस्व पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जुट गई है।

गौरतलब है कि बीती 21 जुलाई को एक इंटर कॉलेज की छात्राओं के साथ विद्यालय की छुट्टी के बाद कुछ युवाओं ने छेड़छाड़ कर मारपीट की थी। 22 जुलाई को प्रधान सणकोट महिपाल सिंह, प्रधान ईड़ा नरेंद्र सिंह, महिला मंगल दल अध्यक्ष सणकोट जशोदा देवी ने राजस्व पुलिस चौकी असेड़ सिमली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन एक सप्ताह तक राजस्व पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। युवकों के भय से अधिकतर छात्राएं स्कूल जाने से भी कतरा रही थी। ग्रामीणों के एक शिष्टमंडल ने नायब तहसीलदार थराली से भी इस संबंध में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने के बाद मामले को लेकर ग्रामीण डीएम से भी मिले। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने राजस्व पुलिस को कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे। जिलाधिकारी के निर्देशों पर राजस्व पटवारी चौकी असेड़ सिमली में छह युवाओं के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। राजस्व पुलिस उपनिरीक्षक जयवीर सिंह ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी