तीन से लापता मनोज का शव जंगल में मिला

संवाद सहयोगी, गैरसैंण: तीन दिन से लापता ऐरोली गांव के मनोज का शव शुक्रवार को गांव के समीप ही जंगल मे

By Edited By: Publish:Fri, 23 Jan 2015 08:31 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jan 2015 08:31 PM (IST)
तीन से लापता मनोज का शव जंगल में मिला

संवाद सहयोगी, गैरसैंण: तीन दिन से लापता ऐरोली गांव के मनोज का शव शुक्रवार को गांव के समीप ही जंगल में मिला। समाचार लिखे जाने तक तहसील प्रशासन का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच पाया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐरोली निवासी मनोज नवनी 35 वर्ष दिल्ली में नौकरी करता था। गांव में उसका छोटा भाई अनिल प्रकाश नवनी परिवार सहित रहता है। पिता की मृत्यु हो चुकी है। मां गांव में ही छोटे बेटे के साथ रहती है। बताया गया कि मनोज गांव में एक मकान का निर्माण करवा रहा था। 20 जनवरी की सांय वह नंदासैंण बाजार से निर्माण सामग्री लेकर घर पहुंचा। शाम करीब सात बजे वह छोटे भाई की पत्‍‌नी से यह कहकर घर से निकला कि किसी से मिलने जा रहा हूं, देर से लौटूंगा। इसके बाद वह पूरी रात वापस नहीं लौटा। 21 जनवरी को परिजनों ने मनोज की खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल पाया। अनिल ने 22 जनवरी को गैरसैंण तहसील आकर भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शुक्रवार को गांव की महिलाएं ऐरोली गांव के समीप ही जंगल में चारा एकत्रित कर रही थी। उन्हें वहां शव नजर आया। जिसकी पहचान लापता मनोज के रूप में हई। समाचार लिखे जाने तक तहसील का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच पाया था।

chat bot
आपका साथी