युवा कांग्रेस ने फूंका सीएम का पुतला

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : भारतीय युवा कांग्रेस ने द्यांगण में आदमखोर तभी तक ढेर नहीं हो

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 04:46 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 04:46 PM (IST)
युवा कांग्रेस ने फूंका सीएम का पुतला
युवा कांग्रेस ने फूंका सीएम का पुतला

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : भारतीय युवा कांग्रेस ने द्यांगण में आदमखोर तभी तक ढेर नहीं होने पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि गांव के लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं। चेताया कि यदि आदमखोरों को जल्द नहीं मार गिराया गया तो सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दर्शन कठायत के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण गरुड़-द्यांगण-आरे बाइपास पर एकत्र हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी और पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने कहा कि छह नवंबर को द्यांगण गांव में आदमखोर गुलदार ने सात साल के मासूम करन को निवाला बनाया था। उसके ठीक चार दिन बाद गांव के 15 साल के हेमंत दहशत में आकर दम तोड़ देता है। छठे दिन गांव की बेटी पानी भरते समय डर के कारण बेहोश हो गई। गुलदार ने गांव में एक बंदर को भी निवाला बनाया। गुलदार लगातार गांव में धमक रहा है इससे दहशत का माहौल है। जिले में एक साल के भीतर छह मासूमों की जान चली गई है, लेकिन गुलदारों का आतंक कम नहीं हो सका है। प्रदेश के मुखिया चुनावी दौरा कर रहे हैं उन्हें लोगों की समस्याओं से कुछ लेना-देना नहीं है। वक्ताओं ने कहा कि वे पीड़ित परिवारों के दुख में भी शामिल नहीं हो सकते हैं। चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द आदमखोर मारे नहीं गए तो व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर ईश्वर पांडे, कैलाश पवार, हेम टंगड़यिा, देवेंद्र बघरी, प्रेम प्रकाश पाठक, कुलदीप मेहता, पनी राम, नरेंद्र राम, संयज चन्याल, गणेश कुमार, प्रवीण रौतेला आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी