संस्कृत प्रतियोगिता में उमावि पंतक्वैराली बना विजेता

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : दो दिवसीय संस्कृत भाषा प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इसमें उमावि पंतक्वैर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Sep 2018 03:56 PM (IST) Updated:Sat, 08 Sep 2018 03:56 PM (IST)
संस्कृत प्रतियोगिता में उमावि पंतक्वैराली बना विजेता
संस्कृत प्रतियोगिता में उमावि पंतक्वैराली बना विजेता

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : दो दिवसीय संस्कृत भाषा प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इसमें उमावि पंतक्वैराली व नवोदय विद्यालय बहुली ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के बाद सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी ने दो दिवसीय संस्कृत भाषा प्रतियोगिता का आयोजन सीईओ सभागार में किया। जहां गुरुवार को वरिष्ठ वर्ग तथा शुक्रवार को कनिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताएं हुई। कनिष्ठ वर्ग के परिणाम शुक्रवार शाम को घोषित किए गए। जिसमें प्रत्येक प्रतियोगिता में अलग-अलग विद्यालयों के प्रयास को सराहा गया। समूह गान में प्रथम राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली, द्वितीय स्थान पर नेशनल मिशन इंटर कॉलेज, तृतीय स्थान पर कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल बागेश्वर रहा। समूह नृत्य कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर कंट्रीवाइड स्कूल बागेश्वर, द्वितीय स्थान पर नेशनल मिशन बागेश्वर, तृतीय स्थान पर राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बागेश्वर रहा। वाद-विवाद प्रतियोगिता में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंत क्वैराली प्रथम, द्वितीय स्थान पर नेशनल मिशन, तृतीय स्थान पर राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली रहे। संस्कृत आशुभाषण में प्रथम स्थान उमावि पंतक्वैराली, द्वितीय स्थान पर नेशनल मिशन, तृतीय स्थान पर राजीव गांधी नवोदय विद्यालय रहे। संस्कृत श्लोकोच्चारण में प्रथम स्थान पर उमावि पंतक्वैराली, द्वितीय स्थान पर राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, तृतीय स्थान पर विवेकानंद विद्या मंदिर बागेश्वर रहे। संस्कृत नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंतक्वैराली, द्वितीय स्थान पर राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली, तृतीय स्थान पर गायत्री विद्यालय घिघारूतोला रहे। कार्यक्रम के समापन के मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, वृजेंद्र जोशी, पीके तिवारी, दीपचंद्र जोशी, राजेश कुमार आगरी, डॉ. रमेश कांडपाल, आलम रामपाल, नवीन जोशी, सुरेश राम आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी