गैस का कनेक्शन होने पर भी फूंक रहे चूल्हा

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : रसोई गैस का कनेक्शन होने के बाद भी ग्रामीण चूल्हा फूंकने पर म

By JagranEdited By: Publish:Fri, 31 Aug 2018 05:19 PM (IST) Updated:Fri, 31 Aug 2018 05:19 PM (IST)
गैस का कनेक्शन होने पर भी फूंक रहे चूल्हा
गैस का कनेक्शन होने पर भी फूंक रहे चूल्हा

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : रसोई गैस का कनेक्शन होने के बाद भी ग्रामीण चूल्हा फूंकने पर मजबूर हैं। बीते डेढ़ माह से धूराफाट क्षेत्र में रसोई गैस का वितरण नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आक्रोशित लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। काफलीगैर तहसील के धूराफाट क्षेत्र में रसोई गैस की आपूíत ठप पड़ी है। जिस कारण महिलाओं को जंगल में जाकर लकड़ियां एकत्र करनी पड़ती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात का समय होने के कारण जंगल में आए दिन सांप काटने की घटनाएं होती रहती हैं। जंगली जानवरों का भी भय बना रहता है। लेकिन इसके बाद भी खाना बनाने को लकड़ी की जरूरत होती हैं। उन्होंने कहा कि गांव में रसोई गैस कनेक्शन देकर सरकारी विभाग ने अपनी पीठ थपथपा दी। लेकिन रसोई गैस की आपूíत नहीं की जा रही है। क्षेत्र के हरीश ¨सह मेहता, आनंद ¨सह, बहादुर ¨सह, सुरेंद्र ¨सह, चंदन ¨सह, जिला पंचायत सदस्य गीता आर्या आदि ने रसोई गैस आपूíत सुनिश्चित किए जाने की मांग की है। क्षेत्र के कई गांव प्रभावित रसोई गैस की आपूíत नहीं होने से कई गांवों के लोग परेशान हैं। जिसमें कभड़ा, बोहाला, घटगाड़, महरगांव, हन्योली, साता प्यारा, बिस्तोला, नदी गांव, रैखोली, बौड़ी, पाना, असौं मल्लाकोट, किसौली समेत कई गांवों के लोग परेशान हैं। वर्जन

गैस सभी जगहों पर बांटी जा रही हैं। अभी किसी प्रकार की शिकायत नही आई हैं। अगर कोई समस्या होगी तो समाधान किया जाए।

-अरुण कुमार वर्मा, जिला पूíत अधिकारी, बागेश्वर

chat bot
आपका साथी