शांति व सद्भाव से मनाए रक्षाबंधन व बकरीद

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : बकरीद व रक्षाबंधन पर्व को शांति व सद्भाव के साथ मनाने की अपील सा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Aug 2018 05:28 PM (IST) Updated:Tue, 21 Aug 2018 05:28 PM (IST)
शांति व सद्भाव से मनाए रक्षाबंधन व बकरीद
शांति व सद्भाव से मनाए रक्षाबंधन व बकरीद

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : बकरीद व रक्षाबंधन पर्व को शांति व सद्भाव के साथ मनाने की अपील सामान्य नागरिकों से की गई। कोतवाली में हुई बैठक में कहा गया कि त्योहार के दौरान आपसी भाईचारा व शांति आवश्यक है। इससे समाज में आपसी प्यार बढ़ता है।

कोतवाली परिसर में जिले के गणमान्य नागरिकों व पुलिस प्रशासन की बैठक हुई। बैठक में बोलते हुए एसडीएम राकेश तिवारी ने कहा कि त्योहार के समय आपसी भाईचारा और ज्यादा मजबूत होता है। इसके लिए एक दूसरे की मान्यताओं का ख्याल रखते हुए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले से अमन और मुहब्बत का पैगाम सभी तक जाना चाहिए। कोतवाल टीआर वर्मा ने कहा कि किसी भी समस्या के होने पर पुलिस व प्रशासन तैयार रहेगा। पुलिस प्रशासन नागरिकों को हरसंभव सहयोग व सुरक्षा का आश्वासन देता है। इस मौके पर मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष हाजी नूर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन सोनी, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी समेत कई लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी