खीरगंगा वार्ड में लगा है समस्याओं का अंबार

संवाद सूत्र, कपकोट: नगर पंचायत का वार्ड नंबर सात खीरगंगा में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Oct 2018 11:00 PM (IST) Updated:Tue, 30 Oct 2018 11:00 PM (IST)
खीरगंगा वार्ड में लगा है समस्याओं का अंबार
खीरगंगा वार्ड में लगा है समस्याओं का अंबार

संवाद सूत्र, कपकोट: नगर पंचायत का वार्ड नंबर सात खीरगंगा में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। नगर पंचायत जैसी सुविधाएं उन्हें पांच साल में नहीं मिल सकी हैं। वोटरों ने अब दो टूक शब्दों में यह भी कहा कि वे अब विकास को वोट देने वाले हैं।

कपकोट को 2013 में नगर पंचायत का दर्जा मिला। सात वार्ड बने। लोगों को लगा कि अब उन्हें मूलभूत समस्याओं से नहीं जूझना पड़ेगा। लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। वार्ड में हाइडिल, ब्लॉक मुख्यालय, गोकुलनगर, हिचौड़ी आदि क्षेत्र आते हैं। स्थानीय वोटर -विनोद गढि़या, ललित पांडे, भारती गढ़यिा, हिरमा देवी आदि ने बताया कि वार्ड में सफाई की ठोस व्यवस्था होनी चाहिए। स्ट्रीट लाइट का दायरा बढ़ाया जाए। अंधेरे वाले स्थानों का चयन कर वहां स्ट्रीट लाइटें लगनी चाहिए। उन्होंने बताया कि रास्तों की मरम्मत होनी चाहिए। नए रास्तों का निर्माण नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि पानी की की स्थिति भी ठीक नहीं है। लोगों ने बताया कि नगर पंचायत बनने के बाद वे सिर्फ टैक्स के दायरे में आ गए हैं। उनके पानी के बिल बढ़ गए हैं। मकान का टैक्स दे रहे हैं। लेकिन सुविधाओं का अभी भी अभाव है। पूर्व सभासद हेम चंद्र पांडे ने कहा कि मेरे कार्यकाल में मंदिर सौंदर्यीकरण किया गया। रास्तों का निर्माण किया गया। केदारेश्वर मैदान में सुरक्षा दीवार लगाई। स्ट्रीट लाइटें लगाई। इसके अलावा विकास कार्यों में 15 लाख रुपये से अधिक धनराशि खच की गई है।

.........

सफाई व्यवस्था को ठीक करने के लिए कर्मचारियों को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। लोगों ने सार्वजनिक शौचालय की डिमांड की है। उसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। वार्ड की प्रत्येक समस्या का हल निकाला जाएगा।

-कृपाली ¨सह, ईओ, कपकोट

chat bot
आपका साथी