दो अक्टूबर को गांधी चबूतरे पर होगा निर्णायक धरना

संवाद सूत्र, गरुड़ : सर्वदलीय समन्वय समिति दो अक्टूबर को ऐतिहासिक गांधी चबूतरे पर निर्णायक धर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 10:58 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 10:58 PM (IST)
दो अक्टूबर को गांधी चबूतरे पर होगा निर्णायक धरना
दो अक्टूबर को गांधी चबूतरे पर होगा निर्णायक धरना

संवाद सूत्र, गरुड़ : सर्वदलीय समन्वय समिति दो अक्टूबर को ऐतिहासिक गांधी चबूतरे पर निर्णायक धरना देगी। समिति ने आदमखोर को पकड़ने के लिए शासन-प्रशासन पर हीलाहवाली का आरोप लगाया। समिति ने वन विभाग से पूरी कत्यूरी घाटी में ड्रोन कैमरे से गुलदारों को चिन्हित करने की मांग की। इस मौके पर आंदोलन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो शासन-प्रशासन समय रहते नहीं जागा तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

सर्वदलीय समन्वय समिति के अध्यक्ष धर्म ¨सह रावत की अध्यक्षता में वन विश्राम गृह वच्यूला में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गुलदार आए दिन मासूमों को निवाला बनाता जा रहा है। लेकिन शासन-प्रशासन गुलदारों की समस्या से निजात दिलाने के बजाय केवल मुआवजा देकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर रहा है। उन्होंने कहा कि दो अक्टूबर को ऐतिहासिक गांधी चबूतरे पर निर्णायक धरना होगा और अग्रिम रणनीति बनाई जाएगी। इस दौरान क्षेत्र स्तरीय संपर्क समिति के लिए भूपाल ¨सह गढि़या, राजीव रावत और जिला स्तरीय संपर्क समिति के लिए जिला पंचायत सदस्य शिव ¨सह बिष्ट, जितेंद्र मेहता, भुवन पाठक, कनिष्ठ प्रमुख प्रकाश कोहली, त्रिलोक बुटोला को नामित किया गया।

chat bot
आपका साथी