80 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग बैलेट पेपर से करेंगे मतदान

बागेश्वर जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं राजनीतिक दल भी संभावित उम्मीदार के लिए टिकट के लिए ताकत लगाने लगे हैं। इस बार 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग बैलेट पेपर से मतदान कर सकेंगे। जबकि दिव्यांगों को पोलिग बूथ तक लाने के लिए भी व्यवस्था होगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 05:37 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 05:37 PM (IST)
80 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग बैलेट पेपर से करेंगे मतदान
80 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग बैलेट पेपर से करेंगे मतदान

जासं, बागेश्वर : विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं राजनीतिक दल भी संभावित उम्मीदार के लिए टिकट के लिए ताकत लगाने लगे हैं। इस बार 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग बैलेट पेपर से मतदान कर सकेंगे। जबकि दिव्यांगों को पोलिग बूथ तक लाने के लिए भी व्यवस्था होगी। विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाता बैलेट पेपर से मत डाल सकेंगे। दिव्यांगों को पोलिग बूथ तक ले जाने के लिए भी व्यवस्था होगी। जिसके लिए ऐसे मतदाताओं का सत्यापन भी किया जाएगा। जिले के कपकोट और बागेश्वर विधानसभा में 2558 दिव्यांग मतदाता हैं। उनके लिए डोली, व्हील चेयर आदि की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा बूथों पर पानी, शौचालय और बिजली आदि की व्यवस्था भी की जाएगी। स्वीप के माध्यम से विद्यालयों और डिग्री कालेजों में चुनाव पाठशाला का आयोजन किया जाएगा।

वैक्सीनेशन में दिव्यांग के आंकड़े में अंतर अब तक 1900 दिव्यांगों का वैक्सीनेशन हुआ है। जबकि समाज कल्याण के अनुसार जिले में 2558 दिव्यांग हैं। वैक्सीनेशन में अंतर होने के कारण जिला समाज कल्याण अधिकारी फिर से सत्यापन करेंगे। जिसके लिए बीएलओ को भी जिम्मेदारी दी गई है।

पोलिग बूथ पर बनेगा रैंप दिव्यांग मतदाताओं के लिए पोलिग बूथों पर रैंप की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा बूथों पर पेयजल, शौचालय, बिजली आदि की व्यवस्था भी होगी। चलने-फिरने से असमर्थ लोगों के लिए डोली व व्हील चेयर की व्यवस्था की जाएगी।

संभावित उम्मीदवारों ने लगाया जोर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा, कांग्रेस के अलावा अन्य पाíटयों के संभावित उम्मीदवारों ने टिकट के लिए जोर लगाना शुरू कर दिया है। कपकोट और बागेश्वर विधानसभा के लिए इस बार अभी तक लगभग दस संभावितों के नाम सामने आ रहे हैं। कांग्रेस में टिकट को लेकर सबसे अधिक जद्दोजहद इंटरनेट मीडिया के जरिए सामने आ रही है। जबकि भाजपा और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अभी खुलकर सामने नहीं आए हैं। शतप्रतिशत मतदान के लिए दिव्यांगों का सटीक आंकड़ा तैयार करने के निर्देश समाज कल्याण को दिए गए हैं। 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले मतदाता बैलेट पेपर से मतदान कर सकेंगे। विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। - विनीत कुमार, जिलाधिकारी, बागेश्वर।

chat bot
आपका साथी