जिला अस्पताल में बढ़ते जा रहे डेंगू के मरीज

जागरण संवाददाता बागेश्वर जिला अस्पताल में डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे है। बीते एक सप्ताह म

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Nov 2019 11:30 PM (IST) Updated:Wed, 06 Nov 2019 06:35 AM (IST)
जिला अस्पताल में बढ़ते जा रहे डेंगू के मरीज
जिला अस्पताल में बढ़ते जा रहे डेंगू के मरीज

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: जिला अस्पताल में डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे है। बीते एक सप्ताह में ही जिला अस्पताल में डेंगू के सात मरीज भर्ती हो चुके है। पहले बाहरी क्षेत्रों से डेंगू का रोग लेकर आ रहे मरीज भर्ती हो रहे थे। अब यहां भी डेंगू फैलने लगा है। वर्तमान में चार डेंगू के मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।

मंगलवार को जिला अस्पताल में दो ओर डेंगू के मरीज भर्ती हुए। प्रशिक्षण के बाद दोनों की डेंगू रोग की पुष्टि होने पर उन्हें भर्ती करा दिया गया है। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। पीड़ित पुष्पा देवी पत्नी डीडी गुरुरानी निवासी जोशी गांव ने बताय कि वह अपना इलाज कराने के लिए हल्द्वानी गई हुई थी। लौटी तो उन्हें सिर दर्द आदि की दिक्कत होने लगी। जब जिला अस्पताल में भर्ती हुई तो पता चला की डेंगू हो गया है। दूसरा मरीज भरत जोशी पिता स्व. लछमी दत्त जोशी उम्र 44 वर्ष निवासी मंडलसेरा वह कहीं बाहर नही गए। उनको भी दो-तीन दिन से दिक्कत हो रही थी। जब वह जिला अस्पताल में अपना इलाज कराने गए तो डॉक्टरों ने उनसे टेस्ट करवाने को कहा। प्रशिक्षण के बाद डेंगू के लक्षण पाए गए। दोनों मरीजों को जिला अस्पताल के आइसोलेटेड वार्ड में रखा गया है। चिकित्सक लगातार उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे हैं।

=========

अस्पताल में केवल चार बेड

बागेश्वर: जिला अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। जिसमें मच्छरदानी आदि की व्यवस्था की गई है, लेकिन वार्ड में केवल चार ही बेड है। जिस तरह मरीज आ रहे है उसे देखते हुए लग रहा है कि मरीजों की समस्या घटने के बजाय बढ़ सकती है, अगर ओर मरीज अस्पताल में आते है तो उनके लिए दिक्कत हो सकती है।

=======

अस्पताल में दवाइयों की व्यवस्था है। यहां पूरी सुविधा दी जा रही है। कोई दिक्कत नही है। अधिकतर मरीज बाहरी क्षेत्रों से डेंगू रोग लेकर पहुंच रहे हैं। डॉ. एसपी त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधीक्षक, जिला अस्पताल, बागेश्वर

chat bot
आपका साथी