Bageshwar news : सरयू में कूदने वाली 12वीं की छात्रा का शव बरामद, चाचा ने की शिनाख्त

Bageshwar News भीड़ में से एक व्यक्ति ने शव की पहचान की। उसने अपना नाम आंनद गढ़िया निवासी ग्राम गढ़खेत बताया। खुद को मृतका का चाचा बताया और शव की शिनाख्त ऋचा पुत्री स्व. किशन सिंह गढ़िया के रूप में की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Sep 2022 04:23 PM (IST) Updated:Thu, 29 Sep 2022 04:23 PM (IST)
Bageshwar news : सरयू में कूदने वाली 12वीं की छात्रा का शव बरामद, चाचा ने की शिनाख्त
पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेजा दिया है।

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : Bageshwar news : बिलौना वार्ड के समण मंदिर के पास बने सरयू पुल से कूदकर नदी में छलांग लगाने वाली छात्रा का शव सेराघाट में मिल गया है। सल्यूड़ी गांव के ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लिया। मृतका के चाचा ने उसकी शिनाख्त अपनी भतीजी के रूप में की। उसके बाद पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेजा दिया है।

बुधवार सुबह नदी में लगाई थी छलांग

बीते बुधवार की सुबह राजकीय इंटर कालेज भटखोला में पढ़ने वाली कक्षा 12 छात्रा ऋचा गढ़िया सरयू नदी में कूद गई थी। उसकी मां उसी स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। जबकि पिता का देहांत हो चुका है। सुबह मां स्कूल चली गई थी, जबकि ऋचा नहीं गई। मां के जाने के बाद ऋचा स्कूल ड्रेस में टैक्सी में बैठ समझा मंदिर पहुंच गई थी और वहीं सरयू नदी में छलांग लगा दी थी।

ये भी पढ़ें : बागेश्वर में 12वीं की छात्रा ने सरयू नदी में लगाई छलांग, घर से निकली थी स्कूल, मगर पहुंच गई खुदकुशी करने 

देर शाम तक पुलिस ने की थी तलाश

घटना के बाद से पुलिस खोजबीन में लग गई। देर शाम तक पुलिस और एसडीआरएफ ने तलाशी अभियान चलाया। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

सेराघाट में मिली लाश

गुरुवार की सुबह सेराघाट के पास के सल्यूड़ी के ग्राम प्रधान का बागेश्वर की पुलिस को फोन आया। उसने बताया कि सरयू नदी में एक अज्ञात शव बहकर आया है। सूचना के बाद अल्मोड़ा जिले के न्योमली प्रभारी आइसी त्रिनेली मौके पर पहुंचे। उस समय वहां लोगों की भीड़ थी।

चाचा ने की शिनाख्त

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर एक 15-16 साल की मृत लड़की का शव पड़ा था। जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया। मौके पर उमड़ी भीड़ में से एक व्यक्ति ने शव की पहचान की। उसने अपना नाम आंनद गढ़िया पुत्र स्व. कुवंर सिंह गढ़िया निवासी ग्राम गढ़खेत बताया। खुद को मृतका का चाचा बताया और शव की शिनाख्त ऋचा पुत्री स्व. किशन सिंह गढ़िया के रूप में की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी