रवांईखाल में बीएसएनएल टावर ठप

जासं बागेश्वर रवांईखाल क्षेत्र में लगा बीएसएनएल टावर करीब बीस दिन से बंद है। जिससे करीब एक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Oct 2019 11:13 PM (IST) Updated:Tue, 15 Oct 2019 11:13 PM (IST)
रवांईखाल में बीएसएनएल टावर ठप
रवांईखाल में बीएसएनएल टावर ठप

जासं, बागेश्वर: रवांईखाल क्षेत्र में लगा बीएसएनएल टावर करीब बीस दिन से बंद है। जिससे करीब एक हजार मोबाइल फोन खामोश हो गए हैं और इंटरनेट सेवा नहीं मिलने से उपभोक्ताओं में भारी रोष है। उन्होंने टावर दुरुस्त नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

बीएसएनएल ने संविदा पर तैनात र्किमयों को हटा दिया है और विभाग के कार्यालयों में ताले पड़ गए हैं। रवांइखाल क्षेत्र में लगे टावर की देखरेख करने वाला भी कोई नहीं है। टावर बंद होने से उपभोक्ता परेशान हो गए हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि कुछ दिन पूर्व टावर फोर-जी हुआ था और उन्होंने बीएसएनएल के सिम खरीद लिए। तीन से एक साल तक का पैक भी ले लिया, लेकिन अब टावर बंद हो गया है। जिससे उन्हें संचार सेवा नहीं मिल पा रही है। विभागीय अधिकारियों को फोन करने पर वे अल्मोड़ा, देहरादून में बैठक होने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में करीब एक हजार से अधिक लोग बीएसएनएल की सिम का उपयोग करते हैं। टावर बंद होने से इंटरनेट की सुविधा से भी वंचित हो गए हैं। उन्होंने टावर दुरुस्त नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर विपिन जोशी, गौरव जोशी, मोहित उप्रेती, डुंगर सिंह, भारत भूषण, बसंत दोसाद, हयात सिंह, गुमान सिंह, राजेंद्र ऐठानी, प्रकाश ऐठानी आदि मौजूद थे। इधर, जेटीओ सीएस लोहनी ने कहा कि टावर में आई तकनीकी खराबी हो जल्द दुरुस्त किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी