अराजक तत्वों ने द्यांगण में पुलिस पीकेट तोड़ा

जागरण संवाददाता बागेश्वर द्यांगण स्थित पुलिस पीकेट को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया है। अराजकत

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Sep 2019 01:25 AM (IST) Updated:Thu, 12 Sep 2019 01:25 AM (IST)
अराजक तत्वों ने द्यांगण में पुलिस पीकेट तोड़ा
अराजक तत्वों ने द्यांगण में पुलिस पीकेट तोड़ा

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : द्यांगण स्थित पुलिस पीकेट को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया है। अराजकता फैलाने वालों से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों ने ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शहर में अराजकता फिर से हावी हो गई है। अराजक तत्व अब सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाने लगे हैं। बीती मंगलवार की रात कुछ अराजक तत्व शोरगुल करते हुए द्यांगण गांव की तरफ गए और वहां पुलिस पीकेट पर उनका गुस्सा उतरा। उन्होंने टिन से बने पीकेट को पत्थरों से तोड़ दिया। आसपास के लोगों के जागने के बाद वे वहां से भागने में कामयाब रहे। इसके अलावा आरे-द्यांगण बाइपास में भी अराजक तत्वों का अड्डा बना हुआ है। शराब और बियर की खाली बोतल और नमकीन आदि के रेपरों से सड़क के दोनों तरफ पटने लगा है। नीलेश्वर मंदिर, चंडिका मंदिर आदि स्थानों पर भी अराजक तत्वों का अड्डा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इधर, कोतवाल टीआर वर्मा ने कहा कि अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पीकेट को तोड़फोड़ करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है और उनके खिलाफ भी कार्रवाई तय है।

chat bot
आपका साथी