महिला से मारपीट करने वाला आरोपित गिरफ्तार

कपकोट में महिला से मारपीट करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने 15 दिन के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Nov 2020 11:13 PM (IST) Updated:Mon, 23 Nov 2020 11:13 PM (IST)
महिला से मारपीट करने वाला आरोपित गिरफ्तार
महिला से मारपीट करने वाला आरोपित गिरफ्तार

संवाद सूत्र, कपकोट : महिला से मारपीट करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने 15 दिन के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को अदालत में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने घटना की सभी कोणों से जांच के बाद यह गिरफ्तारी की है। आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

कपकोट थाना क्षेत्र के पोथिग गांव निवासी बलवंत सिंह गढि़या ने गत नौ नवंबर को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि सिलपारा, पोथिग गांव निवासी नवीन सिंह पुत्र प्रताप सिंह ने उनकी पत्नी के साथ मारपीट की। वह किसी तरह से जान बचाकर भागी और घर पहुंची। उसके सिर और पैर में चोट आई। आरोपित से झगड़ा-फसाद नहीं करने को कहा गया, लेकिन वह बौखला गया। उन्होंने कहा कि आरोपित से उनके परिवार को खतरा बना हुआ है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 323, 325, 504 आइपीसी में मामला दर्ज कर घटना की जांच को टीम गठित कर दी। थानाध्यक्ष केएस बिष्ट ने बताया कि आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस ने दबिश दी लेकिन वह घर से फरार था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने रविवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला के साथ मारपीट आदि की तहरीर होने पर पुलिस ने इस प्रकरण में विशेष जांच की और महिला पुलिस को गांव भेजा। उन्होंने कहा कि गांवों में झगड़ा-फसाद करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने लोगों से कानून को अपने हाथ में नहीं लेने का संदेश भी दिया है।

chat bot
आपका साथी