स्रोत का पानी पीने से 14 बीमार

जागरण संवाददाता बागेश्वर काफलीगैर तहसील के खौलसीर गाव में उल्टी-दस्त से 14 लोग बीमार हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Jul 2019 11:08 PM (IST) Updated:Wed, 17 Jul 2019 11:08 PM (IST)
स्रोत का पानी पीने से 14 बीमार
स्रोत का पानी पीने से 14 बीमार

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : काफलीगैर तहसील के खौलसीर गाव में उल्टी-दस्त से 14 लोग बीमार हो गए। उनकी हालत गंभीर है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों की टीम गाव रवाना कर दी गई है। मरीजों का गाव में ही उपचार चल रहा है।

खौलसीर गाव के बल्यूटा तोक में बीती रात से ग्रामीणों की तबियत अचानक खराब होने लगी। लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत हुई। सुबह होने तक उनकी हालत बिगड़ने लग गई। मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना डॉक्टरों को दी। डॉ. हरीश पोखरिया और डॉ. प्रमोद जंगपागी के नेतृत्व में टीम ने गाव जाकर मरीजों की जाच की। जाच के दौरान दो लोग गंभीर बीमार पाये गए। जिन्हें काफलीगैर अस्पताल रेफर किया गया। अन्य ग्रामीणों का गाव में ही उपचार चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार मरीज जंगल गए थे, जहा उन्होंने स्त्रोत का पानी पिया था। जिससे हालत बिगड़ने की आशका जताई जा रही है। जिला पंचायत सदस्य रवि करायत ग्राम प्रधान लीला देवी, जीवन लाल, त्रिलोक चंद्र, शिवराज सिंह ने मरीजों को उचित उपचार देने तथा डॉक्टरों की टीम को गाव में ही तैनात करने की माग की। इधर डॉ. पोखरिया ने बताया कि गाव में दो फार्मासिस्ट समेत छह चिकित्सा कर्मी तैनात हैं। मरीजों को ड्रिप चढ़ाई जा रही है। उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

......

मरीजों के नाम

बल्यूटा तोक में बीमार होने वालों में गंगा देवी पुत्री दौलत सिंह, चंद्र दत्त भट्ट पुत्र किशनानंद भट्ट, प्रताप सिंह पुत्र खीम सिंह, नारायण सिंह पुत्र हिम्मत सिंह, प्रताप सिंह पुत्र गंगा सिंह, तुलसी देवी पत्‍‌नी चंद्र दत्त, भागुली देवी पत्‍‌नी कृष्णानंद, पार्वती देवी पत्‍‌नी धरम सिंह, गाउली देवी पत्‍‌नी दौलत सिंह, पिंकी पुत्री चंद्र दत्त, सीमा पत्‍‌नी आनंद सिंह शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी