महिला से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार

संस अल्मोड़ा एक महिला से छेड़छाड़ करने के आरोपित को लमगड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर ि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Jul 2019 10:43 PM (IST) Updated:Mon, 08 Jul 2019 10:43 PM (IST)
महिला से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार
महिला से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार

संस, अल्मोड़ा : एक महिला से छेड़छाड़ करने के आरोपित को लमगड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विगत दिनों लमगड़ा थाने में एक महिला ने एक युवक पर उससे छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354, 354 क, 323 व 504 के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्त की तलाश शुरु कर दी थी। उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त उल्यूड़ा लमगड़ा निवासी जगदीश चंद्र पुत्र खीमानंद को पुलिस ने मोतियापाथर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में लमगड़ा थाने के एसआइ अनीस अहमद, संतोष उप्रेती व कुबेर सिंह शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी