सादगी से मनाई वाल्मीकि जयंती

अल्मोड़ा नगर में महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 05:38 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 05:38 PM (IST)
सादगी से मनाई वाल्मीकि जयंती
सादगी से मनाई वाल्मीकि जयंती

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: नगर में महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाई गई। नगर के विभिन्न स्थानों में वाल्मीकि समाज ने विशेष पूजा अर्चना सहित भजन कीर्तन किए। कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष नगर में महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा नहीं निकाली गई। इस मौके पर रामायण के रचियता महर्षि वाल्मीकि से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों पर चलने का आहवान किया गया।

महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर उत्तराखंड वाल्मीकि कल्याणकारी महासभा की ओर से आफीसर्स कालोनी में विशेष पूजा व भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। वहीं इस मौके पर हाथरस कांड में मृत हुई मनीषा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। वहीं एनटीडी स्थित जन मिलन केंद्र में वाल्मीकि समाज के लोगों सहित भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर माल्यार्पण किया। वहीं भाजपा की ओर से मिष्ठान वितरण किया गया। भाजपा की ओर से देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं वाल्मीकि समाज की ओर से भी भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि रौतेला एवं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान पातालदेवी, राजपुरा, गणेशी गैर सहित अनेक स्थानों पर विशेष पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रमों में सुरेश केशरी, राजेश टाक, ललित कुमार, विक्की केशरी, राकेश कुमार, दिशांत पवार, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, तारा चंद्र जोशी, राजीव कर्नाटक, सचिन आर्या, राबिन भंडारी, मुकेश नेगी, सौरभ वर्मा, भाजपा के नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, हरीश कनवाल, धर्मवीर आर्या, विनीत बिष्ट सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी