वाजपेयी के जन्मदिन पर द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने 15.47 करोड़ के दो मोटरमार्गों तथा दो सेतुओं का शिलान्यास किया। साथ ही नौ महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत गैस संयोजन बांटे गए।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 25 Dec 2018 03:35 PM (IST) Updated:Tue, 25 Dec 2018 03:35 PM (IST)
वाजपेयी के जन्मदिन पर द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात
वाजपेयी के जन्मदिन पर द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

द्वाराहाट, जेएनएन। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर द्वाराहाट विधानसभा को बड़ी सौगात मिली। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने 15.47 करोड़ के दो मोटरमार्गों तथा दो सेतुओं का शिलान्यास किया। साथ ही नौ महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत गैस संयोजन बांटे गए। कहा कि विकास की जो रूपरेखा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने रखी वर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी उसी के अनुरूप समाज के हर वर्ग को इस धारा से जोड़ने का कार्य बखूबी कर रहे हैं।

मंगलवार को शीतलापुष्कर मैदान में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक महेश नेगी, ब्लॉक प्रमुख ममता भट्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश लाल साह सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका जन्मदिवस मनाया व श्रद्धांजलि अर्पित की।

मौके पर केंद्रीय मंत्री ने 432.58 लाख की लागत से 7.90 किमी गजार-क्वैराली, 633.87 लाख की लागत से 10.500 किमी मुनियाचौरा-भंटी मोटरमार्ग, तड़ागताल-खौला मोटरमार्ग के किमी एक पर 42 मीटर स्पान (लागत 304.41 लाख) तथा इसी मार्ग के किमी 4 पर 36 मीटर स्पान (लागत 176.18लाख) स्टील गर्डर निर्माण का शिलान्यास किया। कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की देखरेख में राज्य में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। गरीब वर्ग के लिए सौभाग्य, अटल आवास, आयुष्मान भारत जैसी अनेकों योजनाएं शुरू की गई हैं।

विधायक महेश नेगी ने अटल आयुष्मान योजना की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि योजना का लाभ राज्य के अंतिम छोर पर निवास कर रहे व्यक्ति तक पहुचेगा। कार्यक्रम को ब्लॉक प्रमुख ममता भट्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश लाल साह आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता घनश्याम भट्ट व संचालन उमेश भट्ट ने किया। मौके पर उप जिलाधिकारी रजा अब्बास, प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार, पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता एमसी जोशी, केसीडीएफ अध्यक्ष भूपेंद्र कांडपाल, कैलाश भट्ट, मदन मोहन पांडे, गणेश आर्या, प्रकाश तिवारी, दीपा चौधरी, उमा आर्या, बीना चौधरी, नवीन मैनाली, प्रताप बिष्ट, महेश लाल साह आदि मौजूद रहे।

इन्हें मिले उज्ज्वला संयोजन

पुष्पा देवी (बयेला), रमा देवी (गवाड़), गीता देवी (दैरी), कमला देवी (टोढ़रा), पुष्पा देवी, गुड्डी देवी, देबुली देवी (नायल) तथा हेमा देवी (नौबाड़ा)।

यह भी पढ़ें: अटल आयुष्मान स्वास्थ्य योजना का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ, ऐसे करें आवेदन

यह भी पढ़ें: आयुष्मान योजना से लाभान्वित होंगे 18 लाख परिवार : धन सिंह रावत

यह भी पढ़ें: नए दो लाख परिवार उज्ज्वला के दायरे में, मिलेगा गैस कनेक्‍शन

chat bot
आपका साथी