स्टार नाइट में चला कल्पना व गोविद के गीतों का जादू

संवाद सहयोगी अल्मोड़ा सांस्कृतिक नगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कुमाऊं महोत्सव अब परवान चढ़

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Aug 2019 10:39 PM (IST) Updated:Sat, 31 Aug 2019 10:39 PM (IST)
स्टार नाइट में चला कल्पना व गोविद के गीतों का जादू
स्टार नाइट में चला कल्पना व गोविद के गीतों का जादू

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : सांस्कृतिक नगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कुमाऊं महोत्सव अब परवान चढ़ गया है। सुरसंगीत से सजी शाम सुप्रसिद्ध लोक गायिका कल्पना चौहान व गायक गोविद दिगारी के नाम रही। इन कलाकारों ने फन का जादू बिखेर संगीत प्रेमियों को देर रात तक बांधे रखा। श्रीराम सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा समिति के बैनर तले ऐतिहासिक जीआइसी मैदान में महोत्सव की आठवीं शाम लोक में रचेबसे गीतों की रंगत से सराबोर रही। स्टार नाइट का आगाज लोकगायिका कल्पना चौहान ने अपनी सुरीली आवाज देकर 'ओ भिना कसिकै जानूं द्वारहाटा..' गीत से किया। इसके बाद 'सास काटनी घास खेतों में, ब्वारी बैठनी घरा..' गीत के जरिये मेहनतकश महिलाओं व आधुनिक बहुओं की कहानी को बयां किया। इसी कड़ी में लोकगायक गोविद दिगारी के 'मेरे रश्के कमर..' गीत पर युवा खूब झूमे। उन्होंने कुमाऊंनी गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगाए। इससे पूर्व विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भी तमाम रंगारंग प्रस्तुतियों से मुग्ध किया। इनमें रामायण व महाभारत के कुछ प्रसंग खासे सराहे गए। संचालन गीतम भट्ट शर्मा ने किया।

=============

ये रहे मौजूद

डीएम नितिन सिंह भदौरिया, सीडीओ मनुज गोयल, समिति अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, अमरनाथ सिंह नेगी, विनीता खत्री, लता तिवारी, राधा बिष्ट, गंगा जोशी, पार्वती भंडारी, कमल कांडपाल, रोहित भट्ट, युवराज बिष्ट, दुर्गेश्वर त्रिपाठी, राकेश जोशी, अमित साह, विजय पांडे, सुशील साह, वैभव पांडे, गिरीश मल्होत्रा, पंकज भगत, अख्तर हुसैन आदि मौजूद रहे।

----------------------

भाषण प्रतियोगिता व फैशन शो भी हुआ

महोत्सव के दौरान अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर अपने भाषण दिए। वहीं रंगोली व ऐपण प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों सहित युवाओं व महिलाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। फैशन शो भी हुआ।

-----------------------

आज ये होंगे कार्यक्रम

स्थानीय बच्चों व कलाकारों की प्रस्तुति। स्टार नाइट में सारेगमप फेम मुंबई के वैशाली विजय व विशाल प्रकाश बिखेरेंगे फन का जादू।

chat bot
आपका साथी