विधानसभा उपाध्यक्ष की चौपाल में उठा राशन कार्डो का मुद्दा

अल्मोड़ा में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान की चौपाल में राशन कार्ड की समस्या प्रमुखता से उठी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 11:42 AM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 11:42 AM (IST)
विधानसभा उपाध्यक्ष की चौपाल में उठा राशन कार्डो का मुद्दा
विधानसभा उपाध्यक्ष की चौपाल में उठा राशन कार्डो का मुद्दा

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान की चौपाल में बीपीएल व एपीएल राशन कार्डो को ऑनलाइन किए जाने का मुद्दा जोरशोर से उठा। संबंधित अधिकारियों को समस्या के निदान को निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत पाखुंड़ा (हवालबाग ब्लॉक) में सोमवार को चौपाल लगा विस उपाध्यक्ष चौहान ने जनसमस्याएं सुनीं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, महामंत्री ललित सिंह तड़ागी, बीडीसी अनिल सिंह, चमन मेहता, सुंदर सिंह, मनोज मेहता, उपप्रधान पान सिंह, कमलेश नेगी, नरेंद्र प्रसाद, दीपक नेगी, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।

=============

दुगालखोला में 6.5 लाख रुपये से होंगे कार्य

अल्मोड़ा : नगर के दुगालखोला में 6.50 लाख रुपये से मां दुर्गा देवी मंदिर का जीर्णोद्धार तथा बरसाती पानी की निकासी नाला निर्माण कराया जाएगा। विस उपाध्यक्ष चौहान ने कहा कि इस राशि से मंदिर का बाहरी आवरण संवारा जाएगा। विस उपाध्यक्ष ने आंगनबाड़ी केंद्र में राशन व मास्क भी बांटे। इस दौरान पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. जेसी दुर्गापाल, कैलाश गुरुरानी, कमलेश तिवारी, रमा जोशी, सभासद आशा, शीता जोशी आदि मौजूद रहीं। == ==

chat bot
आपका साथी