अल्मोड़ा में जुटेंगे देशभर के सामाजिक कार्यकर्ता

संवाद सहयोगी अल्मोड़ा उत्तराखंड के प्रमुख जन आंदोलन कारी तथा विचारक व पत्रकार स्व. डॉ.

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Sep 2019 10:57 PM (IST) Updated:Tue, 17 Sep 2019 06:40 AM (IST)
अल्मोड़ा में जुटेंगे देशभर के सामाजिक कार्यकर्ता
अल्मोड़ा में जुटेंगे देशभर के सामाजिक कार्यकर्ता

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : उत्तराखंड के प्रमुख जन आंदोलन कारी तथा विचारक व पत्रकार स्व. डॉ. शमशेर सिंह बिष्ट की प्रथम पुण्य तिथि पर अल्मोड़ा में सम्मेलन आयोजित होगा। उलोवा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देश भर के सामाजिक कार्यकर्ता वर्तमान में चल रहे विभिन्न आंदोलनों की समीक्षा करेंगे वहीं भावी कार्यक्रम तय किए जाएंगे। इस मौके पर डॉ. शमशेर सिंह बिष्ट पर लिखी पुस्तक का विमोचन भी होगा।

आयोजन समिति व उलोवा के अध्यक्ष राजीव लोचन साह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि डॉ. शमशेर सिंह बिष्ट की राष्ट्रीय स्वीकार्यता के चलते सम्मेलन में देश भर से वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं समेत उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग दो सौ प्रतिनिधि हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। सम्मेलन रैमजे इंटर कालेज में सुबह दस बजे से अपरान्ह दो बजे तक होगा। उसके बाद शिखर होटल के सभागार में संगोष्ठी होगी। जिसमें शमशेर का रास्ता विषय पर विचार विमर्श किया जाएगा। वहीं उत्तराखंड में चल रहे विभिन्न आंदोलनों की समीक्षा कर भावी कार्यक्रम तय किए जाएंगे। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि डॉ. बिष्ट ने दलगत भावना से ऊपर उठकर अनेक आंदोलनों का नेतृत्व किया। जिनमें अल्मोड़ा में पानी आंदोलन, सेना भर्ती कार्यालय स्थापित कराने का आंदोलन, कालांतर में शराब विरोधी आंदोलन, राज्य, नदी बचाओ व गैरसैण राजधानी आंदोलन मुख्य रहे। पत्रकार वार्ता में आयोजन समिति के जगत रौतेला, जंगबहादुर थापा, राजीव लोचन साह, दया कृष्ण कांडपाल, नवीन चंद्र पाठक, अजयमित्र बिष्ट मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी