सामाजिक सौहार्द व संस्कृति संरक्षण को मेले जरूरी : महेश

संवाद सहयोगी, द्वाराहाट : हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने को कालीखोली मैदान में व्यापार मेला श्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Feb 2019 06:15 PM (IST) Updated:Sat, 09 Feb 2019 06:15 PM (IST)
सामाजिक सौहार्द व संस्कृति संरक्षण को मेले जरूरी : महेश
सामाजिक सौहार्द व संस्कृति संरक्षण को मेले जरूरी : महेश

संवाद सहयोगी, द्वाराहाट : हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने को कालीखोली मैदान में व्यापार मेला शुरू हुआ। इसमें हैंडलूम, कश्मीरी वस्त्र सहित सभी घरेलू सामानों की प्रदर्शनी लगाई गई है। बच्चों के मनोरंजन के लिए पार्क, झूले, रेल, सर्कस, नाव, ऊंट आदि साधन भी रखे गए हैं।

कालीखेत मैदान में 15 दिनों तक चलने वाले व्यापार मेले का शुभारंभ विधायक महेश नेगी ने रिबन काटकर किया। उन्होंने ऐसे मेलों को हथकरघा उद्योग को बचाने को सहायक बताया। कहा मेले के जरिए ग्रामीणों को सस्ता व टिकाऊ सामान तो मिलता ही है साथ ही हुनरमंदों को रोजगार के अवसर भी मिलते हैं। उन्होंने ऐसे मेलों को सामाजिक सौहार्द व संस्कृति के संरक्षण के लिए जरूरी बताया। मेले में रामपुर, पंतनगर, बहेड़ी, बाजपुर, काशीपुर, हल्द्वानी आदि क्षेत्रों से रोजमर्रा की सामग्री लेकर व्यवसायी पहुंचे हैं। इससे पूर्व प्रदर्शनी संचालक ताज मुहम्मद ने विधायक महेश नेगी, नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश लाल साह, डीआइसी के प्रधानाचार्य हेम कबडवाल का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर भूपेंद्र काडपाल, डॉ. डीपी चौधरी, प्रताप सिंह बिष्ट, पूरन सिंह कैड़ा, विवेक तिवारी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी