जिंदगी की जंग में गरीबी बन रही रोड़ा

संवाद सहयोगी, रानीखेत: जिंदगी की जंग लड़ रहे किशोर की राह में गरीबी रोड़ा बन रही।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Jan 2019 11:11 PM (IST) Updated:Fri, 04 Jan 2019 11:11 PM (IST)
जिंदगी की जंग में गरीबी बन रही रोड़ा
जिंदगी की जंग में गरीबी बन रही रोड़ा

संवाद सहयोगी, रानीखेत: जिंदगी की जंग लड़ रहे किशोर की राह में गरीबी रोड़ा बन रही। मजदूरी कर जैसे तैसे घर चला रही गरीब महिला के बेटे को बचाने के लिए की मदद के लिए ग्रामीणों ने आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। इसके लिए खूंट धामस (हवालबाग ब्लॉक) के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पहल तेज कर दी है।

खूंट धामस निवासी मोहिनी देवी मजदूरी व मवेशियों का पालन कर गुजर बसर करती है। कुछ दिन पूर्व उसका 14 वर्षीय पुत्र विक्त्रम सिंह मवेशियों के झुंड को लेकर घर की ओर जा रहा था। जंगली जानवर देख मवेशी बेकाबू होकर दौड़ने लगे। विक्रम के पैर में बैल की रस्सी फंस गई। वह पत्थरों की दीवारों से टकराता कई मीटर दूर तक घिसटता चला गया। उसके सिर व छाती में गंभीर अंदुरूनी चोट पहुंची। उसे नाजुक हालत में हल्द्वानी ले जाया गया। जहां एक निजी चिकित्सालय में वह आइसीयू में मौत से लड़ रहा। सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश सिंह बिष्ट ने सामाजिक संगठनों से गरीब की मदद को मोहनी देवी से फोन 7500685052 पर संपर्क कर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया स्थित खाता संख्या 3512438645 में धनराशि जमा कर आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी