आम नागरिकों से बनाए रखें बेहतर तालमेल : महानिरीक्षक

संवाद सहयोगी रानीखेत महानिदेशक सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) कुमार राजेश चंद्र ने सीमांत मुख्यालय क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Sep 2019 10:50 PM (IST) Updated:Thu, 26 Sep 2019 10:50 PM (IST)
आम नागरिकों से बनाए रखें बेहतर तालमेल : महानिरीक्षक
आम नागरिकों से बनाए रखें बेहतर तालमेल : महानिरीक्षक

संवाद सहयोगी, रानीखेत : महानिदेशक सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) कुमार राजेश चंद्र ने सीमांत मुख्यालय का निरीक्षण किया। अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आम लोगों से बेहतर सामंजस्य बनाए रखने समेत सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भागीदारी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बल के महानिरीक्षक कुमार राजेश चंद्र ने सीमांत मुख्यालय में तैनात अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सीमाओं पर चलाई जा रही सामाजिक व अन्य गतिविधियों के अलावा सीमाओं पर हो रही गतिविधियों की जानकारी ली। महानिरीक्षक ने अधिकारियों व जवानों को देश की सीमाओं की सुरक्षा में कोई कोताही न बरतने की हिदायत दी। साथ ही आम लोगों से बेहतर सामंजस्य बनाए रखने के लिए सीमांत क्षेत्र में स्थित गांवों में सामाजिक गतिविधियां बढ़ाने पर जोर दिया। इसके लिए ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए समय समय पर शिविर लगाने, मेधावियों को सम्मानित करने, गौ धन बढ़ाने को पशु स्वास्थ्य शिविर आदि लगाने के निर्देश भी दिए। बाद में उन्होंने अधिकारियों , कर्मचारियों व जवानों की समस्याओं को सुन समस्याओं के निदान का भरोसा दिया। उन्होंने सीमांत मुख्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इससे पूर्व मुख्यालय पहुंचने पर बल के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान डीआईजी अनुज थपलियाल व एचएनएस बिष्ट, द्वितीय कमान अधिकारी बीपीएस नेगी समेत पिथौरागढ़, डीडीहाट, चंपावत, सितारगंज, पलिया, पीलीभीत वाहनियों के कमांडेंट आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी