अपनी बहन से मिलने जा रहे जवान की रास्‍ते में मौत

अल्‍मोड़ा में एक जवान अपनी बहन से मिलने जा रहा था। रास्‍ते में कार बंद हो गई और लुढकते हुए खाई में जा गिरी। जहां उसने दम तोड़ दिया।

By gaurav kalaEdited By: Publish:Fri, 29 Jul 2016 06:49 PM (IST) Updated:Sun, 31 Jul 2016 06:00 AM (IST)
अपनी बहन से मिलने जा रहे जवान की रास्‍ते में मौत

अल्मोड़ा, [जेएनएन]: अल्मोड़ा में एक आईआबी जवान अपनी कार से बहन को मिलने जा रहा था। रास्ते में उसकी कार बंद हो गई और ढलान में नीचे जाने लगी। उसने बहुत कोशिश की लेकिन कार लुढकते हुए खाई में जा गिरी और जवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसा खात्याड़ी के पास की है। कार में आईआरबी जवान भगवंत सिंह (30 वर्ष) पुत्र पूरन सिंह अपने दोस्त गोविंद सिंह और गोविंद सिंह की पत्नी लीला देवी, तीन साल के बेटे मयंक और बेटी प्रियंका के साथ बरसीमा की ओर जा रहा था। बरसीमा में भगवंत की बहन रहती है। जबकि गोविंद अपने परिवार के साथ क्वारब स्थित ससुराल जा रहा था।

पढ़ें: दिल्ली से आ रही बस के ब्रेक फेल, चालक की सूझ-बूझ से बची यात्रियों की जान

रास्ते में उसकी कार चढ़ाई के दौरान अचानक बंद हो गई। गोविंद ने कार से उतर गया। इस बीच भगवंत कार स्टार्ट करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन कार लुढ़कते हुए 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे भगवंत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि लीला, मयंक और प्रियंका को अस्पताल में भर्ती किया गया है। भगवंत रामनगर में कार्यरत था।

पढ़ें:-ब्रेक फेल होने पर पहाड़ से टकराई कार पलटी, एक ही परिवार के आठ लोग घायल

पढ़ें:-मैक्स वाहन के हुए ब्रेक फेल, चालक ने चट्टान से टकराया वाहन, आठ घायल

chat bot
आपका साथी