सांस्कृतिक नगरी में होलिकोत्सव की धूम

संवाद सहयोगी अल्मोड़ा रंगोत्सव के पर्व के तहत नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में होली गायन की धूम

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 11:13 PM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 11:13 PM (IST)
सांस्कृतिक नगरी में होलिकोत्सव की धूम
सांस्कृतिक नगरी में होलिकोत्सव की धूम

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : रंगोत्सव के पर्व के तहत नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में होली गायन की धूम मची है। होली में बच्चे, महिलाएं व पुरुष सभी मस्त हैँ। दिन में जहां महिलाओं का होली गायन चल रहा है, वहीं रात्रि में पुरुषों की होली गीतों की महफिल जुट रही है। सोमवार को विवेकानंद हिमालयी विकास केंद्र के तत्वावधान में सरकार की आली के रामलीला मैदान में होली महोत्सव का आयोजन किया गया।

होलिकोत्सव का शुभारंभ निवर्तमान सांसद अजय टम्टा व विधान सभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने किया। अपरान्ह में शुरू हुए होलिकोत्सव में होल्यारों ने होली खेलन आए, श्यामा होली खेलन आए.., मेरो रंगीलो देवर घर ए रौ छ..,होली की आई बहार, सखी मोरे अंगना.., जल कैसे भरूं जमुना गहरी.., आज बिरज में होरी रे रसिया.., आओ-आओ ऋतुराज खेले होली, तू कर ले सोलह श्रृंगार, राधिका तेरे अंगना होली आई रही.., शिव के मन माही बसे काशी.., तू मत जा गोरी पनिया भरन को.., रंग में होली कैसे खेलूंगी मैं सांवरिया के संग., झनकारो-झनकारो गोरी प्यारो लागो तेरो झनकारो.., श्रीधर मुकुट खेल होली, हरिधर मुकुट खेले होली.., गई-गई रे असुर तेरी नार मंदोदरी, सिया मिलन गई बागां में .. आदि होली गाकर खूब रंग जमाया। इस दौरान महिलाओं ने होली गीतों के साथ खूब ठुमके भी लगाए।

इस दौरान हुई प्रतियोगिता में जौहार नगर ने पहला, सर्वोदय नगर ने दूसरा तथा जन शिक्षण संस्थान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला होल्यारों ने शानदार नृत्य व स्वांग की भी प्रस्तुति दी। इस मौके पर केंद्र के अध्यक्ष डॉ. प्रेम प्रकाश पांडे, संयोजक दीपक पांडे, नवीन बिष्ट, बिमला बोरा, कमलेश पांडे, योगेश नयाल, त्रिलोचन जोशी समेत अनेक लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी