गाम्या ने शुरू किया नौ ग्राम पंचायतों में हरेला पखवाड़ा

ग्राम्या परियोजना गुरड़ाबांज यूनिट के जरिये धौलादेवी विकासखंड के नौ ग्राम पंचायतों में हरेला पखवाड़ा शुरू करेगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Jul 2020 05:45 PM (IST) Updated:Fri, 17 Jul 2020 05:45 PM (IST)
गाम्या ने शुरू किया नौ ग्राम पंचायतों में हरेला पखवाड़ा
गाम्या ने शुरू किया नौ ग्राम पंचायतों में हरेला पखवाड़ा

संवाद सहयोगी, दन्यां: ग्राम्या परियोजना गुरड़ाबांज यूनिट के जरिये धौलादेवी विकासखंड के नौ ग्राम पंचायतों में आठ हजार फलदार पौधों का रोपण किया जा रहा है। रोपे जा रहे पौधों के संरक्षण के लिए भी सेवित गांवों के जरिये कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

ग्राम्या परियोजना के अन्तर्गत गुरड़ाबांज यूनिट की 9 ग्राम पंचायतों की 29 हेक्टेयर खाली भूमि में नीबू प्रजाति के लगभग आठ हजार पौधे हरेला पखवाड़े के अन्तर्गत रोपे जाएंगे। यूनिट प्रभारी डीएस रौतेला ने बताया कि ग्राम पंचायत कोटली गूंठ, गैराड़ मल्ला, नैनोली, देवतली गूंठ, खटियोला, पपगाड़, बजेला में नीबू प्रजाति के पौधे रोपे जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 31 जुलाई तक जारी रहेगा। कार्यक्रम की शुरूआत जिला पंचायत सदस्य नंदन सिंह नेगी ने करते हुए लोगों से रोपे गये पौधों के संरक्षण पर भी ध्यान देने की बात कही। उन्होंने ग्राम्या द्वारा की जा रही इस पहल का स्वागत किया है। इस अवसर पर यूनिट अधिकारी दीवान सिंह रौतेला, ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख योगेश भट्ट, प्रधान दीपा देवी, बीडीसी सदस्य महेश राम, योगेश बिष्ट आदि लोग उपस्थित हुए।

--बॉक्स---

उत्तराखंड विकेन्द्रीकृत जलागम विकास परियोजना (ग्राम्या) के माध्यम से धौलादेवी विकासखंड के में दन्यां, भनोली, गुरड़ाबांज और काफलीखान यूनिटों के जरिये हरेला पखवाड़ा मनाया जा रहा है। स्थानीय लोगों और परियोजना से जुड़े कर्मचारियों से रोपे हुए फलदार पौधों को संरक्षित रखने पर विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।

-डा. एसके उपाध्याय, उप परियोजना निदेशक ग्राम्या, अल्मोड़ा

chat bot
आपका साथी