पूर्व सैनिक ने फूंका पर महाराष्ट्र सरकार का पुतला

मुंबई में नौ सेना के सेवानिवृत्त सैनिक मदन शर्मा के साथ अभद्रता के विरोध में ंपूर्व सैनिकों ने महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंका।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 07:44 AM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 07:44 AM (IST)
पूर्व सैनिक ने फूंका पर महाराष्ट्र सरकार का पुतला
पूर्व सैनिक ने फूंका पर महाराष्ट्र सरकार का पुतला

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : मुंबई में नौ सेना के सेवानिवृत्त सैनिक मदन शर्मा के साथ अभद्रता व मारपीट प्रकरण पर उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग में आक्रोश है। लीग के सदस्यों ने गुरुवार को नगर में महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंका। साथ ही शिवसेना के कायराना हरकत की कड़ी आलोचना की। कहा गया कि पूर्व सैनिक के साथ मारपीट करने वाले तत्वों पर महाराष्ट्र सरकार द्वारा तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।

इस मामले में उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग के सदस्य माल रोड स्थित स्थानीय चौघानपाटा में एकत्रित हुए। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार तथा शिवसैनिकों के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही महाराष्ट्र सरकार का पुतला आग के हवाले किया। कहा गया कि इस प्रकार की हरकत हो पूर्व सैनिक कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। पूर्व सैनिकों ने कहा कि जिन असमाजिक तत्वों ने पूर्व सैनिक के साथ मारपीट की, उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। पुतला फूंकने वालों में लीग के पूर्व अध्यक्ष पीजी गोस्वामी, उपाध्यक्ष केशव दत्त पांडे, उपसचिव सेवानिवृत्त सुबेदार आनंद सिंह बोरा, कोषाध्यक्ष विनोद गिरि, मुकेश जोशी, एसएस बिष्ट, हयात सिंह गैड़ा व चंदन सिंह पंवार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी