हिंदी को बढ़ावा देने के होंगे प्रयास

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : हिंदी पखवाड़े के तहत भारत संचार निगम के महाप्रबंधक कार्यालय में

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 04:12 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 04:12 PM (IST)
हिंदी को बढ़ावा देने के होंगे प्रयास
हिंदी को बढ़ावा देने के होंगे प्रयास

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : हिंदी पखवाड़े के तहत भारत संचार निगम के महाप्रबंधक कार्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता व गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर हिंदी को बढ़ावा देने की बात पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए निगम के महाप्रबंधक एके गुप्ता ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा है। भावी पीढ़ी को इसे समृद्ध रूप से सौंपा जा सके इसके लिए हम सभी को गंभीरता से प्रयास करने होंगे। गुप्ता ने कहा कि हमें अपने दैनिक कार्यो में हिंदी के प्रयोग को प्राथमिकता देनी चाहिए। निगम के अन्य अधिकारियों ने भी हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक प्रयास करने की बात कही। तय किया गया कि हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए अधिक से अधिक कार्य किए जाएंगे। इस मौके पर विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के पाल्यों ने इस प्रतियोगिता में अपने हुनर का जलवा दिखाया। अव्वल रहे छात्र छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर जीएस कार्की, दीपा जोशी, मनीष पंत, सीसी रजवार, विजय बिनवाल, अर्शनाज समेत अनेक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी