अल्मोड़ा में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम

अल्मोड़ा में शारदीय नवरात्र पर पर्वतीय अंचल का माहौल देवीमय हो उठा है। सोमवार को मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 10:57 PM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 10:57 PM (IST)
अल्मोड़ा में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम
अल्मोड़ा में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम

संस, अल्मोड़ा : शारदीय नवरात्र पर पर्वतीय अंचल का माहौल देवीमय हो उठा है। सोमवार को आदीशक्ति दुर्गा के चंद्रघटा स्वरूप का विशेष पूजन किया गया। मंदिरों में श्रद्धालुओं का आना जाना दोपहर बाद तक लगा रहा। वहीं दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए सजे पंडालों में महाआरती एवं भजन कीर्तनों का दौर शाम तक चलता रहा।

नगर के गंगोला मोहल्ला, लक्ष्मेश्टवर, लाला बाजार, राजपुरा, ढूंगाधारा, धारानौला, चौघानपाटा, न्यू इंदिरा कालोनी खत्याड़ी, आफीसर्स कालोनी व पातालदेवी आदि मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। देर सायं मंदिरों व पूजा पंडालों में प्रसाद वितरण कार्यक्रम भी हुए। उधर सल्ट ब्लॉक के प्राचीन मां मानिला देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

=====

रानीखेत में महाआरती व भजन कीर्तनों का दौर

रानीखेत : पर्यटन नगरी में गांधी पार्क में दुर्गा पूजा महोत्सव में महाआरती के बाद भजन कीर्तन हुए। पं. विजय पांडे ने धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण कराए। यजमान नरेश अग्रवाल व नीमा अग्रवाल रहीं। देर सायं हुई महाआरती व छप्पन भोग में उपनेता प्रतिपक्ष करन सिंह माहरा व रमादेवी माहरा यजमान रहे। वहीं माल रोड बैंक बिल्डिंग तथा खनिया में भी दुर्गापूजा महोत्सव से माहौल भक्तिमय बना है।

======

chat bot
आपका साथी