नवमी पर भक्तों ने किया कन्याओं का पूजन

अल्मोड़ा/ रानीखेत में नवमी पर समूचा पहाड़ देवीमय हो गया। भक्तों ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया और आशीर्वाद लिया

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 05:53 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 11:33 PM (IST)
नवमी पर भक्तों ने किया कन्याओं का पूजन
नवमी पर भक्तों ने किया कन्याओं का पूजन

जेएनएन, अल्मोड़ा/ रानीखेत : अष्टमी एवं नवमी पर समूचा पहाड़ देवीमय हो गया। शारदीय नवरात्र के आठवें व नवें दिन कन्य पूजन एवं पवित्र भोग लगाए जाने के बाद ही व्रत का परायण किया गया। इससे पूर्व घरों, मंदिरों एवं दुर्गा पूजा पंडालों में मा दुर्गा के महागौरी एवं सिद्धिदात्री स्वरूप का विशेष पूजन किया गया। रानीखेत में दुर्गा पूजा महोत्सव पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन यज्ञ भी किया गया।

नगर के गंगोला मोहल्ला, लक्ष्मेश्वर, ढूंगाधारा, लाला बाजार, राजपुरा, चौघानपाटा, न्यू इंदिरा व आफसीर्स कालोनी, खत्याड़ी, पातालदेवी, धारानौला आदि क्षेत्रों में सजाए गए दुर्गा पूजा पंडालों में महाआरती हुई। पुरोहितों ने दुर्गासप्तशती पाठ किया। आदि शक्ति मा दुर्गा की महिमा का गुणगान किया।

उधर रानीखेत के गांधी पार्क में दुर्गा पूजा महोत्सव में पं. विनोद पाडे, पं. विजय पाडे व पं. चंद्रशेखर ने हवन यज्ञ कराया। शनिवार को मुख्य यजमान ईश्वरी दत्त पाडे, शिवानी पाडे, रितिका काडपाल, सनी अग्रवाल रहे। इससे पूर्व कन्या पूजन भी हुआ।

मानिला अष्टमी नवमी पर घरों में पूजी गयी कन्यायें

====

नौ कन्या व बटुक भैरवरों के धोए चरण

मानिला (अल्मोड़ा) : यहां भी मा दुर्गा के नौ रूपों की प्रतीक कन्याओं कन्याओं व बटुक भैरव के चरण धोए गए। माता की चूनर ओढ़ा दक्षिण दी गई। विशेष पूजन व भोग के बाद श्रद्धालुओं ने व्रत का परायण किया। कैनरा बैंक शाखा प्रबंधक भरत सहगल ने सपत्नीक कन्याओं का पूजन किया।

===

दशहरा पर आज निकलेगी दुर्गा प्रतिमाओं की शोभा यात्रा

अल्मोड़ा : जिला मुख्यालय में इस बार दशहरा महोत्सव कोरोनाकाल के कारण सादगी से मनाया जाएगा। इसकी दशहरा महोत्सव समिति की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर नगर के विभिन्न स्थानों पर बनाई गई दुर्गा प्रतिमाओं की शोभा यात्रा शारीरिक दूरी के मानकों के तहत निकाली जाएगी। पिछले साल तक जहां रावण परिवार के 28 से अधिक भव्य व कलात्मक पुतले बनाए जाते थे, वहीं इस बार केवल रावण का पुतला बनाया गया है। दशहरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की ने बताया कि महोत्सव में मुख्य अतिथि वरिष्ठ रंगकर्मी कमलेश कर्नाटक होंगे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधान सभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष उमा सिंह बिष्ट,पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, मनोज तिवारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, डीएम नितिन सिंह भदौरिया व एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा होंगे। दशहरा महोत्सव समिति के सचिव मनोज सनवाल ने बताया कि इस बार एक मात्र दशानन रावण के पुतले का दहन सायं छह बजे टैक्सी स्टेंड के निकट किया जाएगा। उन्होंने लोगों से मास्क पहनने के साथ ही शारीरिक दूरी के मानकों का पालन करने का आह्वान किया है। देवी मंदिरों में बह रह रही है भक्तिरस की गंगा

संस, चौखुटिया: क्षेत्र के श्रीरतनेश्वर महोदव मंदिर फुलई में शनिवार को चल रहे मां दुर्गा पूजा महोत्सव में पंडित भानु प्रकाश जोशी पूजा-पाठ व धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। मुख्य यजमान दयाल सिंह मेहरा रहे। सुबह आरती के वाद प्रसाद वितरण किया गया। शाम को महिला मंडली के भजन-कीर्तनों से माहौल भक्तिमय हो उठा। इधर प्रसिद्ध अगनेरी मैया मंदिर, कालीगाड़ माता मंदिर, भगोती देवी मंदिर, श्रीलखनेश्वरी धाम खज्यूरां-पटलगांव, भूमियां देवता मंदिर मासी, बाखली, गनाई-अखेती, पीपलधार व दिगौत समेत अन्य मंदिरों में चहल-पहल रही।

chat bot
आपका साथी