भाजयुमो ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

समूह ‘ग’ परीक्षा का पेपर लीक होने और उसके बाद परीक्षा को रद किए जाने का भाजयुमो ने कड़ा विरोध किया है।

By sunil negiEdited By: Publish:Tue, 28 Jul 2015 01:02 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jul 2015 01:56 PM (IST)
भाजयुमो ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

अल्मोड़ा। समूह ‘ग’ परीक्षा का पेपर लीक होने और उसके बाद परीक्षा को रद किए जाने का भाजयुमो ने कड़ा विरोध किया है। इस मामले को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पेपर लीक मामले का विरोध करते हुए भाजयुमो के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क के पास प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी और पुतला फूंका। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष दर्शन रावत ने कहा कि शिक्षा माफिया ने सरकार से मिलकर इस कृत्य को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद यहां के लोगों को रोजगार बढ़ने और पलायन के रुकने की उम्मीद थी, लेकिन इसके विपरीत प्रदेश सरकार युवाओं का भविष्य बनाने के बजाय बिगाड़ने का काम कर रही है। इस दौरान ललित लटवाल, पंकज जोशी, चंदन लाल टम्टा, धर्मेद्र बिष्ट, कैलाश गुरूरानी, विनीत बिष्ट, कृष्ण बहादुर, मनोज जोशी, संजय कनवाल, धीरज बोरा, प्रदीप मेहता, कुलदीप रजौरिया, दिनेश पांडे, कमल बिष्ट, बलवंत मेहता, पूरन पालीवाल, रोहित अधिकारी, बालम चिलवाल, पवन बिष्ट मौजूद रहे।
पढ़ें-शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर छात्रों ने लगाया जाम

chat bot
आपका साथी