संगठनात्मक चुनाव की तैयारी तेज

भारतीय जनता पार्टी की बैठक में तमाम बिदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। संगठनात्मक चुनाव को लेकर तैयारियां भी तेज हो गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Nov 2019 10:52 PM (IST) Updated:Sun, 24 Nov 2019 10:52 PM (IST)
संगठनात्मक चुनाव की तैयारी तेज
संगठनात्मक चुनाव की तैयारी तेज

रानीखेत : भारतीय जनता पार्टी की बैठक में तमाम बिदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।संगठनात्मक मजबूती पर जोर देने के साथ ही संगठन चुनाव पर रायशुमारी की गई।

मजखाली में हुई बैठक में चुनाव प्रभारी प्रदेश मंत्री बलबीर गुन्याल ने संगठन चुनाव पर फिडबैक लिया। मंडल अध्यक्ष, मंडल चुनाव प्रभारियों को चुनाव बाबत जानकारी दी।जिला सह चुनाव प्रभारी कुंवर सिंह गुसाईं ने कहा की सभी सभी मंडलों में लोकतांत्रिक ढंग से चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। मंडल के चुनाव की तिथि निश्चित कर ली गई है।जिलाध्यक्ष गोविद सिंह पिलखवाल नज सभी से एकजुट होकर संगठन की मजबूती पर जोर देने का आह्वान किया। इस दौरान जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, रवि रौतेला, मदन मेहरा, अनिल शाही,सुभाष पांडे आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी