देशसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें जवान

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा: नगर से सटे कोसी में भारत तिब्बत सीमा पुलिस की 35 वीं वाहिनी ने अपना 53 वां

By Edited By: Publish:Sat, 25 Oct 2014 10:19 PM (IST) Updated:Sat, 25 Oct 2014 10:19 PM (IST)
देशसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें जवान

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा: नगर से सटे कोसी में भारत तिब्बत सीमा पुलिस की 35 वीं वाहिनी ने अपना 53 वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

स्थापना दिवस के मौके पर आइटीबीपी के जवानों ने भव्य परेड का आयोजन किया। परेड की सलामी वाहिनी के सेनानी ऋषिराज सिंह ने ली। उन्होंने जवानों को आइटीबीपी के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी और देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने की बात भी कही। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। जिनमें वाहिनी के जवानों और उनके परिवार के सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में अव्वल रहे जवानों और उनके परिवारों को सम्मानित भी किया गया। बाद में वाहिनी की अग्रिम चौकी कोपांग गंगा मैया पूजा और भंडारे का भी आयोजन किया। कार्यक्रम में स्थानीय गांव हर्षिल, धराली आदि गांवों के लोग भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी