Almora News: नवविवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, 10 दिन पहले ही मुरादाबाद में हुआ था विवाह; गांव में पसरा मातम

Almora News विवाह के 10 दिन बाद पति के साथ मायके लौटी नवविवाहिता का शव संदिग्ध हालत में फंदे में लटका मिला। अस्पताल ले जान पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sat, 20 May 2023 05:21 PM (IST) Updated:Sat, 20 May 2023 05:21 PM (IST)
Almora News: नवविवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, 10 दिन पहले ही मुरादाबाद में हुआ था विवाह; गांव में पसरा मातम
नवविवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, 10 दिन पहले ही मुरादाबाद में हुआ था विवाह

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा: विवाह के 10 दिन बाद पति के साथ मायके लौटी नवविवाहिता का शव संदिग्ध हालत में फंदे में लटका मिला। अस्पताल ले जान पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नवविवाहिता की मौत से गांव में मातम पसर गया।

तहसील के अंतर्गत नाग गांव निवासी मनीषा (23) पुत्री लाल सिंह बोरा का विवाह 10 मई को हाल उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और मूल रूप से बागेश्वर के दानपुर निवासी नंदन सिंह के साथ हुआ था। मनीषा का परिवार विवाह करने के लिए मुरादाबाद गया था। सभी समारोह वहीं संपन्न हुए थे। विवाह के बाद नव दंपति नाग गांव स्थित मनीषा के मायके आए हुए थे। शादी के बाद पहली बार बिटिया और दामाद के घर आने से स्वजन खुश थे।

शुक्रवार की देर शाम मनीषा ने सब्जी बनाई और अपनी छोटी बहन को आटा गूंदने को बोलकर वह रसोई से चले गई। इसके कुछ देर बाद रात करीब साढ़े नौ बजे मनीषा की माता ने कमरे में उसे फंदे में लटके देखा। फंदे में मनीषा को झूलता देख स्वजनों के होश उड़ गए। स्वजन उसे लेकर उप जिला अस्पताल सोमेश्वर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं स्वजनों से घटना की जानकारी लेने में जुट गई।

मंदिर दर्शन और घूमने भी गए थे नव दंपति

सोमेश्वर: 10 मई को मुरादाबाद में सभी विवाह प्रक्रिया और रस्म पूरी हुई। विवाह के बाद पहली बार दंपति के गांव आने से परिवार में खुशी का माहौल था। मनीषा और नंदन सिंह दोनों बीते गुरुवार को दूनागिरी गए थे। वहां मंदिर दर्शन किए और घूमे। घटना वाले दिन यानी शुक्रवार की सुबह वह बैजनाथ मंदिर दर्शन को गए थे। वहीं से लौटकर वह कौसानी भी घूमे। रात में अचानक कमरे में झूलते मिले शव से खुशिया मातम में बदल गई।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी जुटाई जा रही है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

- विजय नेगी, थानाध्यक्ष सोमेश्वर

chat bot
आपका साथी