अमन चैन को मांगी दुआ

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : रमजान के पाक माह के बाद सोमवार को ईद धूमधाम से मनाई गई। ईद की नमाज यहां कैंट

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jun 2017 06:51 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jun 2017 06:51 PM (IST)
अमन चैन को मांगी दुआ
अमन चैन को मांगी दुआ

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : रमजान के पाक माह के बाद सोमवार को ईद धूमधाम से मनाई गई। ईद की नमाज यहां कैंट स्थित ईदगाह मैदान पर पढ़ी गई। इस मौके पर सैंकड़ों की तादात में रोजेदारों ने अल्लाह की इबादत की और मुल्क में अमन चैन व भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। ईद को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।

रमजान के पाक महीने में यहां रोजेदारों द्वारा पिछले करीब एक महीने से रोजे के साथ पांच वक्त की नमाज पढ़ने का सिलसिला चला आ रहा था। रविवार रात ईद का चांद दिखने की घोषणा के बाद सोमवार को रमजान की ईद (ईद-उल-फितर) मनाई गयी। ईद को लेकर यहां लोगों में काफी उत्साह देखा गया। मुस्लिम समुदाय के प्रत्येक घरों में मीठी सिवइयां समेत नाना प्रकार के व्यंजन तैयार किए गए। ईद की सामूहिक नमाज यहां कैंट परिसर स्थित ईदगाह में पढ़ी गई। जामा मस्जिद के मुफ्ती जुनैद उल कादरी ने ईद की नमाज पढ़वाई। इधर नगर के जामा मस्जिद, धार की तूनी तथा करबला स्थित मस्जिदों में भी रोजेदारों ने ईद की नमाज पढ़ी। बच्चों ने भी पर्व धूमधाम से मनाया। नए कपड़ों व खिलौनों तथा घर में बने नाना प्रकार के व्यंजनों का स्वाद लेकर बच्चे बहुत खुश देखे गए। इधर विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की मुबारकवाद दी।

इस मौके पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, पूरन रौतेला, अख्तर हुसैन, परवेज सिद्दीकी, अकबर खान, हाजी नूर अकरम खान, दानिश खान, शेखर लखचौरा, गोपाल जीना, राजेंद्र तिवारी, हेम तिवारी, केवल सती, मुकेश नेगी समेत काफी संख्या में अकीदतमंद मौजूद थे।

------------

ईद पर चाक-चौबंद थे सुरक्षा प्रबंध

अल्मोड़ा : सोमवार को ईद के चलते पुलिस प्रशासन ने एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए थे। कैंट स्थित ईदगाह मैदान के इर्द-गिर्द भी पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। इसके अलावा शहर के अन्य स्थानों पर भी पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। एसडीएम विवेक राय ने ईदगाह मैदान पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

chat bot
आपका साथी