पर्यटन: पर्यटन अंतरराष्ट्रीय समुदाय को जोड़ता है: डीएम

-बच्चों को बेहतर सुविधा के लिए आगे ाया एसोसिएशन जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : विश्व पर्यटन दिवस को ए

By Edited By: Publish:Tue, 27 Sep 2016 05:22 PM (IST) Updated:Tue, 27 Sep 2016 05:22 PM (IST)
पर्यटन: पर्यटन अंतरराष्ट्रीय समुदाय को जोड़ता है: डीएम

-बच्चों को बेहतर सुविधा के लिए आगे ाया एसोसिएशन

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : विश्व पर्यटन दिवस को एक बार फिर होटल एसोसिएशन ने शिक्षा का उजियारा फैलाया। बच्चों को बेहतर सुविधा मिल सके, इस लिहाज से होटल एसोसिएशन ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय जैंती के लिए अनेक सामग्री प्रदान की गई। इसमें 20 पलंग, 20 गददे, 20 चादर, 20 कंबल, 20 रजाई, 10 पर्दे, एक हारमोनियम, एक ढोलक, एक मंजीरा, एक ढपली, एक खड़ताल, दो कैरम, दो लूडो, छह रस्सीकूद, छह बैंडमिंटन रैकेट दो कुकर, दो पतीले उपलब्ध कराए। एक होटल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि पर्यटन अंतरराष्ट्रीय समुदाय के भीतर सामाजिक, सास्कृतिक, राजनैतिक और आर्थिक मूल्यों को प्रभावित करने का कार्य करता है। नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि जनपद में पर्यटन व्यवसाय को आगे बढ़ाने में स्व. जगत सिंह बिष्ट की अहम भूमिका रही है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश बिष्ट ने कहा कि हमारा प्रयास है कि पर्यटकों को अधिकाधिक सुविधा मिल सके। इस अवसर पर मोहन सिंह रयाल, सर्वजीत सिंह मेहरा, शिवराज मेहरा, दीपक मेहता सहित अनेक लोगों ने अपने विचार रखे। कार्यक्त्रम में जगमोहन अग्रवाल, बद्री विशाल अग्रवाल, पूरन सिंह अधिकारी व क्षेत्रीय पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या आदि थे।

chat bot
आपका साथी