सपने पूरा करने का लिया संकल्प

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : विख्यात रंगकर्मी कवि व लोक संस्कृति के वाहक रहे बृजेंद लाल साह की जयंती पर

By Edited By: Publish:Tue, 13 Oct 2015 10:57 PM (IST) Updated:Tue, 13 Oct 2015 10:57 PM (IST)
सपने पूरा करने  का लिया संकल्प

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : विख्यात रंगकर्मी कवि व लोक संस्कृति के वाहक रहे बृजेंद लाल साह की जयंती पर उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया गया।

विहान सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के तत्वावधान में आयोजित गोष्ठी में विनोद कुमार बंसल ने कहा कि साह ने जीवन पर्यत साहित्य जगत की नि:स्वार्थ भाव से सेवा की। बंसल ने उपस्थित लोगों के साथ उनके साथ बिताए पलों की भी जानकारी दी। रंगकर्मी आलोक वर्मा ने साह के काव्य साहित्य, लोक कला, नाटक व रंगकर्म के क्षेत्र में किए गए कार्यो पर प्रकाश डाला। रंगकर्मी धनंजय साह ने बृजेंद्र लाल साह द्वारा रचित गीत नाटिका और कुमाऊंनी रामलीला का गायन प्रस्तुत किया। संचालन रंगकर्मी नवीन बिष्ट ने किया। इस मौके पर विहान सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी