चंदौली में कृषि सुधार विधेयक के खिलाफ सपाई मुखर, जुलूस निकालकर पहुंचे जिला मुख्यालय

कृषि सुधार विधेयक के खिलाफ सपा कार्यकर्ता मुखर हो गए हैं। पीडीडीयू नगर से जुलूस निकाल पदयात्रा करते हुए मुख्यालय के लिए कूच कर गए। विकास भवन के समीप धरनास्थल पर धरना देंगे। इसको लेकर पुलिस भी सुरक्षा कारणों से सतर्क है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Mon, 12 Oct 2020 12:30 PM (IST) Updated:Mon, 12 Oct 2020 01:19 PM (IST)
चंदौली में कृषि सुधार विधेयक के खिलाफ सपाई मुखर, जुलूस निकालकर पहुंचे जिला मुख्यालय
विकास भवन के समीप धरनास्थल पर धरना देंगे। इसको लेकर पुलिस भी सुरक्षा कारणों से सतर्क है।

चंदौली, जेएनएन। कृषि सुधार विधेयक के खिलाफ सपा कार्यकर्ता मुखर हो गए हैं। पीडीडीयू नगर से जुलूस निकाल पदयात्रा करते हुए मुख्यालय के लिए कूच कर गए। विकास भवन के समीप धरनास्थल पर धरना देंगे। इसको लेकर पुलिस भी सुरक्षा कारणों से सतर्क है। धरनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है।

पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के नेतृत्व में अलीनगर स्थित गोधना मोड़ से सपाइयों का जुलूस निकला है। जबकि पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव के साथ सपा कार्यकर्ताओं का जुलूस पहुंचा। सपाई जिला मुख्यालय पर इकट्ठा होने के बाद धरना प्रदर्शन शुरू कर दिए। सपा पदाधिकारियों ने बताया कि केंद्र और राज्‍य सरकार की नीतियों के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ता सोमवार को विरोध जता रहे। पूर्व सांसद ने कहा, किसानों की हितैषी बनने का दावा करने वाली सरकार कृषि सुधार बिल के जरिए उन्हें पूंजीपतियों का गुलाम बनाना चाहती है। कांट्रैक्ट फार्मिंग से किसान अपनी ही जमीन पर मजदूर हो जाएंगे। इसके खिलाफ संगठन आवाज उठाएगा। किसानों के हक की लड़ाई अंतिम दम तक लड़ी जाएगी।

सोमवार की सुबह से ही जगह जगह से सपाई कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकत्र होते गए और दोपहर तक जिला मुख्‍यालय पहुंच गए। इस दौरान किसान बिल, बेरोजगारी, निजीकरण, मंहगे बिजली बिल सहित विभिन्न मांगों को लेकर सपा कार्यकर्ता जिला मुख्यालय के लिए कूच करते गए जिससे जिले में जगह जगह जाम की भी स्थिति बन जाने से पुलिस को यातायात व्‍यवस्‍था संभालने में काफी समस्‍याओं का सामना करना पड़ा।

chat bot
आपका साथी