Robertsganj MLA ने सैनिटाइज कर दूसरे चरण शुरू किया, Coronavirus Infection रोकने की बताई विधि

सोनभद्र के बढ़ौली में सदर विधायक भूपेश चौबे ने सैनिटाइज कर दूसरे चरण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों को सैनिटाइज का कार्य चल रहा है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Tue, 21 Apr 2020 09:10 AM (IST) Updated:Tue, 21 Apr 2020 09:10 AM (IST)
Robertsganj MLA ने सैनिटाइज कर दूसरे चरण शुरू किया, Coronavirus Infection रोकने की बताई विधि
Robertsganj MLA ने सैनिटाइज कर दूसरे चरण शुरू किया, Coronavirus Infection रोकने की बताई विधि

सोनभद्र, जेएनएन। बढ़ौली में सदर विधायक भूपेश चौबे ने सैनिटाइज कर दूसरे चरण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों को सैनिटाइज का कार्य चल रहा है। प्रथम चरण में छोटी ग्राम पंचायतों को सैनिटाइज किया गया। दूसरे चरण में बड़ी ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। यह भी बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए चार विधियां ही महत्वपूर्ण हैं। प्रथम शारीरिक दूरी रखना, हाथों को लगातार साबुन से धोना एवं घर में रहना। अंतिम घर, नालियों एवं सभी जगहों को बराबर सैनिटाइज करना है।

जिला पंचायत राज अधिकारी आरके भारती ने बताया कि जनपद में द्वितीय चरण का सैनिटाइज करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। Robertsganj ब्लाक में 42, चोपन ब्लाक में 15, चतरा ब्लाक के 15 व नगवां ब्लाक के 13 ग्राम पंचायतों को सैनिटाइज करने का लक्ष्य रखा गया है। ग्राम पंचायतों को 15 टन बील्चिंग पाउडर भी भेज दिया गया है। तृतीय चरण में सभी ग्राम पंचायतों को हाईपोसोडियम क्लोराइड से सैनिटाइज कराया जाएगा। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि बढ़ौली ज्ञानचंद चौबे, सहायक विकास अधिकारी पंचायत विनोद कुमार, एडीओ पंचायत घोरावल अजय सिंह, आशीष उपाध्याय, अनिल केशरी व धीरज केशरी उपस्थित रहे।

महिलाएं बना रहीं मास्क

एनटीपीसी रिहंद की महिलाओं द्वारा संचालित स्वयं सेवी संस्था वर्तिका महिला मंडल ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच जरूरतमंदों के लिए फेस मास्क तैयार किया हैं। मास्क महिला मंडल की महिलाओं द्वारा स्वयं घर पर ही तैयार किए गए है। इनको विभिन्न विभागों के संविदा कर्मियों को प्रदान करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपा गया। महिला मंडल द्वारा कोविड-19 को हराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। समय-समय पर महिलाओं द्वारा जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री देकर एवं महामारी के विषय में जागरूकता लायी जा रही हैं।

chat bot
आपका साथी