सड़कों पर छलका युवा जोश

वाराणसी : विधानसभा चुनाव में गठबंधन का सन्नाटा शनिवार को युवा जोश के रूप में टूटा। सपा के स्टार प्रच

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Feb 2017 01:57 AM (IST) Updated:Sun, 26 Feb 2017 01:57 AM (IST)
सड़कों पर छलका युवा जोश
सड़कों पर छलका युवा जोश

वाराणसी : विधानसभा चुनाव में गठबंधन का सन्नाटा शनिवार को युवा जोश के रूप में टूटा। सपा के स्टार प्रचारक बदायूं से सांसद धर्मेद्र यादव के रोड शो में यूथ फ्रंटल संगठनों के साथ ही महिला विंग का भी उत्साह नजर आया। पहड़िया से शुरू हुए रोड शो में सड़कों पर लाल टोपी व समाजवादी झंडा छाया तो नारों से इलाका गूंजता रहा। सड़कों के किनारे व छतों पर खड़े लोगों ने फूल भी बरसाए। शहर उत्तरी, अजगरा और शिवपुर विधान सभा क्षेत्रों से गुजरे रोड शो में 16 प्वाइंटों पर स्वागत व संबोधन के साथ काफिले को दस किमी दूर जाल्हूपुर पहुंचने में पांच घंटे लग गए।

जाल्हूपुर के साथ ही मोहांव और डाफी में आयोजित जनसभा में सांसद धर्मेद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा सरकार ने विकास कार्यो का कीर्तिमान बनाया। सपा ने वरुणा का उत्थान किया, बिना भेदभाव स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार के लिए काम किया। फिर सरकार आई तो जानवरों के लिए एंबुलेंस और डाक्टर की व्यवस्था करेंगे। लैपटाप दे दिया है, अब स्मार्ट फोन देंगे। भाजपा व पीएम मोदी को निशाने पर लिया और कहा बनारस व उत्तर प्रदेश की जनता को गंगा तो क्योटो, मन की बात, योग, झाड़ू व लव जिहाद के नाम पर ठगा गया। बोले, झूठे वादे व किसी छलावे में न आएं। सभावार अध्यक्षता कांग्रेस नेता विजय शंकर पांडेय, रामसागर यादव, संचालन डा. उमाशंकर यादव, आनंद चौरसिया आदि ने की। सपा व कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. पीयूष यादव व प्रजानाथ शर्मा, राजकुमार जायसवाल, राम किशुन यादव, शतरूद्र प्रकाश, अपराजिता सोनकर, सुमन यादव, मनोज राय धूपचंडी, राधाकृष्ण संजय यादव, डा. ओपी सिंह, अखिलेश मिश्र, गणेश यादव, दीपचंद गुप्ता, मनोज यादव गोलू, महेंद्र पाल, राजू यादव, विकास श्रीवास्तव आदि थे।

chat bot
आपका साथी