आटो में छूटे महिलाओं के बैग को पुलिस ने लौटाया

मंडुवाडीह पुलिस की सक्रियता

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Aug 2022 03:59 AM (IST) Updated:Wed, 10 Aug 2022 03:59 AM (IST)
आटो में छूटे महिलाओं के बैग को पुलिस ने लौटाया
आटो में छूटे महिलाओं के बैग को पुलिस ने लौटाया

आटो में छूटे महिलाओं के बैग को पुलिस ने लौटाया

जागरण संवाददाता, वाराणसी:मंडुवाडीह पुलिस की सक्रियता से दो अलग-अलग आटो में छूटा दो महिलाओं का बैग उन्हें वापस मिल गया। सब इंस्पेक्टर अभय गुप्ता को गश्त के दौरान बीएलडब्ल्यू परिसर में अंजलि नाम की महिला ने बताया कि वह कैंट स्टेशन से आटो में बैठी थी। उसका हैंड बैग जिसमें लगभग दो लाख रुपये के गहने व दस हजार रुपये हैं, आटो में ही छूट गया है। सब इंस्पेक्टर अभय व क्राइम टीम के प्रभारी शुभेंदु दीक्षित ने सीसीटीवी फुटेज के सहारे आटो रिक्शा की पहचान। चालक को थाने पर बुलाकर महिला का बैग गहने व रुपये सहित लौटा दिया। सुबह शिवगंगा एक्सप्रेस से बनारस स्टेशन आईं पुनीता यादव का बैग घर जाते समय आटो में छूट गया। उसमें दो लैपटाप व कुछ महत्वपूर्ण कागजात थे। सूचना मिलने पर मंडुवाडीह थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह व क्राइम टीम के प्रभारी शुभेंदु दीक्षित ने सिटी कमांड सेंटर व रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर टेंपो की पहचान की। टेंपो मालिक सुनील कुमार को थाने बुलाकर दो लैपटाप व कागजात बरामद कर पीड़िता को बुलाकर सौंप दिया गया।

chat bot
आपका साथी