वाराणसी में वर्चुअल जीओ टैंगिग से आनलाइन कचरा प्रबंधन की होगी निगरानी, 15 सितंबर तक कार्य हो जाएगा पूरा

शहर में संचालित हो रही डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने बड़ी योजना बनाई है। इस व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए नगर निगम प्रशासन स्मार्ट डिवाइस का इस्तेमाल करने जा रहा है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sun, 05 Sep 2021 11:20 PM (IST) Updated:Sun, 05 Sep 2021 11:20 PM (IST)
वाराणसी में वर्चुअल जीओ टैंगिग से आनलाइन कचरा प्रबंधन की होगी निगरानी, 15 सितंबर तक कार्य हो जाएगा पूरा
डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने बड़ी योजना बनाई है।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। शहर में संचालित हो रही डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने बड़ी योजना बनाई है। इस व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए नगर निगम प्रशासन स्मार्ट डिवाइस का इस्तेमाल करने जा रहा है। घरों से कूड़ा उठा हुई या नहीं इसकी निगरानी के लिए वर्चुअल जीओ टैगिंग की व्यवस्था की जा रही है। वर्चुअल जीओ टैगिंग को लोग न तो तोड़ सकेंगे और न इससे छेड़छाड़ ही कर सकेंगे।

नगर में घर-घर कूड़ा उठान कर रही कंपनी एजी एनवायरो ने रविवार को अपर मुख्य सचिव कृषि व जनपद के नोडल अधिकारी डा. देवेश चतुर्वेदी के समक्ष हाइटेक डिवाइस का प्रस्तुतीकरण किया। इसके बाद योजना को धरातल पर लाने की अनुमति दी गई। इस नए डिवाइस को मोबा एप के नाम दिया गया है। इसके तहत कूड़ा गाडिय़ों में भी सेंसर लगाए जाएंगे, जिससे उनकी आनलाइन ट्रैकिंग की जा सकेगी। शहर के प्रत्येक घरों में वर्चुअल टैगिंग की व्यवस्था होगी। पहले घरों में रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडेंटिफिकेशन डिवाइस लगाए जाने की तैयारी थी लेकिन आरएफआइडी के लगने से उसके टूट जाने का खतरा ज्यादा है। इसलिए निगम प्रशासन ने वर्चुअल टैगिंग का निर्णय लिया है। इस डिवाइस से सफाई कर्मियों का भी लोकेशन सिटी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को मिलता रहेगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनपी सिंह ने बताया कि इस डिवाइस को लगाने का कार्य एक-दो दिन में प्रारंभ हो जाएगा। 15 सितंबर तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। पहले चरण में ट्रांस वरुणा के साथ ही सुंदरपुर इलाके में डिवाइस लगाने का कार्य होगा।

विंध्यवासिनी कालोनी में स्थापित होगा ओपन जिम

बनारस प्रवास के दौरान अपर मुख्य सचिव डा. देवेश चतुर्वेदी ने घर-घर कूड़ा उठान का जायजा लिया। सुबह विंध्यवासिनी नगर कालोनी में पहुंचे। उन्होंने कालोनी के 100 लोगों से कचरा प्रबंधन के बाबत जानकारी ली। कालोनी में 217 प्लाट हैं। इनमें पांच हजार लोग रहते हैं। दो पार्क का जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण के साथ ही ओपेन जिम स्थापित करने की मांग स्थानीय लोगों ने की जिसकी संस्तुति करते हुए अपर मुख्य सचिव ने नगर आयुक्त प्रणय सिंह को प्रोजेक्ट बनाने का निर्देश दिया। इसके बाद अपर मुख्य सचिव ने काल भैरव क्षेत्र में स्मार्ट सिटी से हो रहे विकास कार्यों को देखा। संचारी रोग की रोकथाम के लिए नगर निगम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने निगम प्रशासन के प्रयोग पर आश्चर्य भी जताया। नगर निगम ने एंटी लार्वा के छिड़काव के लिए स्प्रिंकलर मशीनों को रूपांतरित कर दिया है। इससे ज्यादा क्षेत्रों को कवर करना आसान हो गया है।

chat bot
आपका साथी