भदोही में विंध्‍याचल दर्शन के लिए जा रहे दर्शनार्थियों की आटो पलटी, एक महिला की मौत और आठ घायल

ज्ञानपुर मुख्यालय मोड़ के पास मंगलवार की सुबह कार्तिक पूर्णिमा पर विंध्‍याचल दर्शन्‍ के लिए जा रहे दर्शनार्थियों से भरा आटो पलटने से हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 09:17 AM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 01:44 PM (IST)
भदोही में विंध्‍याचल दर्शन के लिए जा रहे दर्शनार्थियों की आटो पलटी, एक महिला की मौत और आठ घायल
भदोही में विंध्‍याचल दर्शन के लिए जा रहे दर्शनार्थियों की आटो पलटी, एक महिला की मौत और आठ घायल

भदोही, जेएनएन। ज्ञानपुर मुख्यालय मोड़ के पास मंगलवार की सुबह कार्तिक पूर्णिमा पर विंध्‍याचल दर्शन्‍ के लिए जा रहे दर्शनार्थियों से भरा आटो पलटने से हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई। स्‍थानीय लोगों के अनुसार विंध्याचल मंदिर में विंध्‍यवासिनी का दर्शन करने जा रहे दर्शनार्थियों की आटो तड़के ही एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पलट गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और आठ अन्‍य महिलाएं घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर स्‍थानीय लोगाें और पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चार की हालत अधिक गंभीर होने पर उनको रेफर कर दिया गया है।

आटो में ड्राइवर सहित कुल नौ महिलाएं सवार थीं। सभी महिलाएं जिले में परउपुर क्षेत्र की निवासी हैं। महिलाओं के अनुसार सभी प्रत्येक पूर्णिमा को विंध्याचल मंदिर में स्नान और दर्शन पूजन के लिए जाती हैं। मंगलवार को भी सभी दर्शन पूजन के लिए निकली थीं कि रास्‍ते में यह हादसा हो गया। दुर्घटना में फुलगेना देवी (70) की जहां मौम हो गई वहीं हंसा देवी, गमला देवी, प्रमिला देवी, सुशीला देवी, कमला देवी, सावित्री देवी, गिरिजा देवी और इसरावती देवी घायल हो गईं। हादसे में गंभीर रूप से घायल चार महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी