मदुरै ने यूनिवर्सिटी ऑफ जयपुर को हराया, अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय हैंडबॉल पुरुष प्रतियोगिता

एमके विश्वविद्यालय मदुरै ने शुक्रवार को अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय हैंडबॉल पुरुष प्रतियोगिता के लीग दौर में यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान को कोर्ट नंबर दो पर 29-20 गोल से हराया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 08:03 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jan 2020 10:31 PM (IST)
मदुरै ने यूनिवर्सिटी ऑफ जयपुर को हराया, अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय हैंडबॉल पुरुष प्रतियोगिता
मदुरै ने यूनिवर्सिटी ऑफ जयपुर को हराया, अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय हैंडबॉल पुरुष प्रतियोगिता

वाराणसी, जेएनएन। एमके विश्वविद्यालय मदुरै ने शुक्रवार को अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय हैंडबॉल पुरुष प्रतियोगिता के लीग दौर में यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान को कोर्ट नंबर दो पर 29-20 गोल से हराया। विजेता टीम की ओर से विजय राज ने नौ गोल किए।

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के खेल मैदान पर चल रही इस प्रतियोगिता में सोलापुर विश्वविद्यालय ने कृष्णा विश्वविद्यालय मछलीपटनम को 28-20 से हराया। विजेता टीम के अनिल रूद्र ने आठ गोल दागे। पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला ने पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर को 30-12 से मात दी। पटियाला की ओर से मनदीप ने सात गोल किए।

मेजबान महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने आरईएम विश्वविद्यालय नागपुर को 26-11 से पराजित किया। विद्यापीठ की ओर से विक्रांत ने छह गोल दागेे। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर ने यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान को 33-22 से परास्त किया। पूर्वांचल की ओर से अमित ने 10 गोल दागे। बीएचयू ने सोलापुर विश्वविद्यालय को 33-28 से हराया। अमित कुमार सिंह, हेमंत, अमित कुमार पांडेय, विकास सोनकर, सूर्यभान व राकेश शर्मा निर्णायक थे।

कोर्ट नंबर एक पर काशी विद्यापीठ ने दिल्ली विश्वविद्यालय को 33-19 से मात दी। विद्यापीठ की ओर से विक्रांत ने नौ गोल दागे। आरएमएल अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद ने बीएचयू को 29-26 से हराया। विजेता टीम की ओर से राकेश ने नौ गोल किए। एलएनआइपीई ग्वालियर ने मंगलोर विश्वविद्यालय को 24-13 से शिकस्त दी। ग्वालियर की ओर से अभिषेक ने 10 गोल दागे।

पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ ने एमके विश्वविद्यालय मदुरै को 33-19 से हराया। चंडीगढ़ की तरफ रेस मनदीप सिंह ने आठ गोल किए। दिल्ली विश्वविद्यालय ने केए हायर एजुकेशन कोम्यबटूर को 33-23 से हराया। दिल्ली की ओर से संदीप यादव ने आठ गोल किए। आरएमएल अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद ने कृष्णा विश्वविद्यालय मछलीपटनम को 27-21 से मात दी। फैजाबाद की ओर से राकेश ने आठ गोल किए।

बृजेश्वर कुमार खरवार, आशीष गुप्ता, तरुण कुमार गुप्ता, मनोज कुमार व सुनील कुमार सोनकर निर्णायक थे।

chat bot
आपका साथी